Thursday, August 27, 2026
spot_img

Latest Posts

जसप्रीत बुमराह का सिंहासन हाथ से निकला, 36 साल के खिलाड़ी ने पहली बार कर लिया कब्जा

जसप्रीत बुमराह अब आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहले नंबर के गेंदबाज नहीं रह गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने उन्हें हटाकर टॉप की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है। बुमराह भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर चल रहे हैं।
जसप्रीत बुमराह भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज नहीं खेल रहे हैं। इसका खामिजाया उन्हें अब भुगतना पड़ रहा है। वे पिछले काफी वक्त से आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज बने हुए थे, लेकिन अब उनका सिंहासन हाथ से निकल गया है। पहली बार मिचेल स्टार्क ने यहां पर अपना कब्जा जमा लिया है। अब जसप्रीत बुमराह के फिर से यहां पहुंच पाना आसान नहीं होगा।
आईसीसी की नई टेस्ट रैंकिंग जारी, मिचेल स्टार्क बने नंबर 1 गेंदबाज
आईसीसी ने टेस्ट की जो नई रैंकिंग जारी की है, उसमें जसप्रीत बुमराह को बड़ा नुकसान हुआ है। उन्हें मिचेल स्टार्क ने पहले नंबर से हटाने में कामयाबी हासिल कर ली है। हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई दो टेस्ट मैचों की सीरीज में मिचेल स्टार्क ने कमाल की गेंदबाजी की थी, इसका फायदा उन्हें मिल रहा है। मिचेल स्टार्क अब 872 की रेटिंग के साथ नंबर एक टेस्ट गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने दो स्थानों की छलांग मारी है। वहीं जसप्रीत बुमराह को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वे अब 862 की रेटिंग के साथ नंबर दो पर चले गए हैं।

36 साल के मिचेल स्टार्क पहली बार बने आईसीसी रैंकिंग में नंबर बॉलर
करीब 36 साल के हो चुके ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पहली बार नंबर एक गेंदबाज बने हैं। बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के पहले मैच में तो वे केवल दो ही विकेट ले पाए थे और ऑस्ट्रेलियाई टीम ये मैच हार भी गई थी। लेकिन दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जबरदस्त वापसी की। मिचेल स्टार्क ने पहली पारी में केवल 12 रन देकर 6 विकेट हासिल किए और दूसरी पारी में उन्होंने 39 रन देकर 4 विकेट लिए। 10 विकेट लेकर स्टार्क ने अपनी टीम को जीत दिलाने और सीरीज को बराबरी पर समाप्त करने में अहम भूमिका अदा की।

पहले भारत बनाम श्रीलंका सीरीज के लिए शामिल किग गए थे बुमराह, बाद में बाहर हो गए
जब भारत बनाम श्रीलंका सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया गया था, तब जसप्रीत बुमराह टीम में थे। हालांकि शर्त ये थी कि वे पूरी तरह से फिट होंगे तभी खेल पाएंगे। वे फिट नहीं हुए और उन्हें बाहर होने पड़ा। श्रीलंका सीरीज शुरू होने से पहले बुमराह की रेटिंग 870 की थी और वे पहले नंबर पर थे, लेकिन सीरीज के दोनों मैच मिस करने के कारण उनकी रेटिंग घटकर 862 की रह गई है। अब जल्द बुमराह पहले नंबर पर नहीं पहुंच पाएंगे। टीम इंडिया इस सीरीज के बाद सीधे नवंबर में टेस्ट खेलेगी, तभी उनके पास फिर से टॉप पर पहुंचने का मौका होगा।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.