Saturday, June 6, 2026
spot_img

Latest Posts

राफेल लड़ाकू विमानों को मिली नई ‘सुपर ताकत’, स्टेल्थ फाइटर जेट के भी उड़ेंगे परखच्चे

राफेल लड़ाकू विमान से नई MICA NG मिसाइल का सफल सुपरसोनिक परीक्षण किया गया है। यह मिसाइल स्टेल्थ फाइटर जेट, ड्रोन, हेलीकॉप्टर और क्रूज मिसाइलों को निशाना बना सकती है।
पेरिस: फ्रांस ने राफेल लड़ाकू विमान के लिए बनाई गई नई और आधुनिक MICA NG मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। खास बात यह है कि इस मिसाइल को पहली बार राफेल से बहुत तेज यानी सुपरसोनिक गति में दागा गया और यह स्टेल्थ फाइटर जेट्स को भी निशाना बना सकता है। इस सफल परीक्षण को राफेल की ताकत बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। मिसाइल बनाने वाली कंपनी MBDA के मुताबिक, MICA NG को भविष्य के युद्धों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
जून 2025 में किया गया था पहला परीक्षण
कंपनी के मुताबिक, यह मिसाइल दुश्मन के लड़ाकू विमानों, हेलीकॉप्टरों, ड्रोन, स्टेल्थ फाइटर जेट और तेज रफ्तार क्रूज मिसाइलों को भी निशाना बना सकती है। स्टेल्थ विमान वे होते हैं जिन्हें रडार पर पकड़ना काफी मुश्किल होता है। यह MICA NG का राफेल विमान से दूसरा परीक्षण था। पहला परीक्षण जून 2025 में किया गया था। इस बार इसे ऐसी स्थिति में परखा गया जब विमान ध्वनि की गति से भी ज्यादा तेज उड़ रहा था। इतनी तेज गति पर तापमान बहुत बढ़ जाता है, जिससे लक्ष्य को पहचानना मुश्किल हो जाता है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.