Friday, September 4, 2026
spot_img

Latest Posts

शिवपुरी में अज्ञात बीमारी से 10 दिन में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत, मरने वालों में 3 नाबालिग भी शामिल

शिवपुरी में एक परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ तब टूट पड़ा जब 10 दिन में उसके 4 बच्चों की अज्ञात बीमारी से मौत हो गई। इनमें 3 नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में अज्ञात बीमारी की वजह से पिछले 10 दिन में एक ही फैमिली के 3 नाबालिगों समेत 4 की मौत हो गई है। इस केस की जानकारी सामने आने के बाद हेल्थ डिपार्टमेंट एक्टिव हो गया। बीते मंगलवार की शाम स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और जानकारी हासिल की।
21 अगस्त से अगले 10 दिन में परिवार के 4 बच्चों की मौत
अधिकारी के अनुसार, ये मामला शिवपुरी के फिजिकल थाना इलाके का है, जहां के तनवीर अहमद नामक शख्स की फैमिली में 21 अगस्त से 31 अगस्त के बीच एक के बाद एक 4 लोगों की मौत हो गई। चारों की तबीयत करीबन एक तरह से ही बिगड़ी। सबसे पहले बुखार आया, इसके बाद उन्हें पेट दर्द और उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। इसके बाद हालत तेजी से गंभीर होते चले गए।

तीन सगे भाइयों और 1 रिश्तेदार की मौत
स्वास्थ्य विभाग के अफसर ने बताया कि परिजन उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, लेकिन अगले 2-3 दिन के अंदर ही एक के बाद एक चारों बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में 3 बच्चे सगे भाई हैं, जबकि चौथा बच्चा उनका रिश्तेदार है। अचानक से हुई इन मौतों से फैमिली में मातम पसरा हुआ है। इससे परिवार वाले सदमे में हैं।

जांच रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा मौत का असली कारण
जिले के सीएमएचओ डॉक्टर संजय ऋषिश्वर के मुताबिक, वह खुद पीड़ित फैमिली के पास पहुंचे थे और प्रारंभिक जांच में चारों की मौत इन्फेक्शन से होने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा, “बच्चों की प्लेटलेट्स तेजी से कम हो गई थीं। एक बच्चे के मामले में तो हालत इतने गंभीर हो गए थे कि उसकी बॉडी के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। फैमिली के सभी सदस्यों के सैंपल लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौतों के असली कारण के संबंध में कोई स्पष्ट निष्कर्ष निकल पाएगा।”

बुखार के बाद उल्टी-दस्त और पेट दर्द की हुई थी परेशानी
परिजनों के अनुसार, सबसे पहले बीते 18 अगस्त को तनवीर अहमद के 14 साल के बेटे ताहिर की तबीयत खराब हो गई थी। उन्होंने बताया कि ताहिर को बुखार के साथ उल्टी-दस्त और पेट दर्द की परेशानी हुई थी। फिर, स्थिति बिगड़ने पर उसका उपचार कराया गया लेकिन 2 दिन बाद उसकी मौत हो गई। इलाज के दौरान, उसकी प्लेटलेट्स तेजी से कम होने की बात सामने आई थी।

अयाज की जांच में इन्फेक्शन की बात आई थी सामने
ताहिर की मौत के सदमे से फैमिली अभी उबर भी नहीं पाई थी कि तनवीर की बहन के 19 साल के बेटे अयाज की तबीयत खराब हो गई। बाद में अयाज ने 23 अगस्त को दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार, अयाज की जांच में इन्फेक्शन की बात सामने आई थी। इसके बाद फैमिली के 2 और बच्चों 9 साल के तारूफ और 11 साल के तासिफ को बुखार आया और दोनों की तबीयत भी तेजी से बिगड़ने लगी। इससे पहले हाल ही में रीवा के निजी अस्पताल की लिफ्ट में फंसने से मरीज की दर्दनाक मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया था।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.