Friday, September 4, 2026
spot_img

Latest Posts

इतिहास रचने के बाद आया स्मृति मंधाना का बयान, कहा – मुझे तो पता ही नहीं था

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना के बल्ले से महिला टी20 एशिया कप 2026 में हांगकांग चाइना के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 124 रनों की ऐतिहासिक शतकीय पारी देखने को मिली, जिसके दम पर उन्होंने कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए।
महिला टी20 एशिया कप 2026 में भारतीय टीम ने ग्रुप-ए में अपना दूसरा मुकाबला हांगकांग चाइना की टीम के खिलाफ खेला जिसको वह 137 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम करने में कामयाब रही। इस मैच में टीम इंडिया की जीत में सबसे बड़ा योगदान स्टार ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना के बल्ले से देखने को मिला जिन्होंने 124 रनों की ऐतिहासिक शतकीय पारी खेली। मंधाना ने अपनी इस पारी के दौरान कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त किए जिसमें वह महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी जहां बन गई हैं, तो वहीं मंधाना तीनों फॉर्मेट मिलाकर सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में भी नंबर-1 पोजीशन पर पहुंच गई हैं। मंधाना का इन दोनों ही वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने के बाद बयान भी सामने आया जिसमें उन्होंने कहा कि उनका पूरा ध्यान सिर्फ बैटिंग करने पर था जिसमें उनको रिकॉर्ड्स के बारे में कुछ भी पता नहीं था।

आपने कितने रिकॉर्ड्स बनाए या तोड़े ये अहम नहीं, बल्कि जीत महत्वपूर्ण
स्मृति मंधाना का हांगकांग चाइना के खिलाफ मुकाबले के बाद बीसीसीआई की तरफ से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें उन्होंने कहा कि मुझे इन रिकॉर्ड्स के बारे में कुछ भी नहीं पता था। मैं हमेशा सोचती हूं कि रन बनाना मेरा काम है और कौन से रिकॉर्ड टूट रहे हैं या बन रहे हैं इसको लेकर मैं कभी नहीं सोचती हूं क्योंकि आप देश के लिए कितने मैच जीतते हैं यह सबसे ज्यादा अहम रहता है, जिसको आप बाद में याद रखते हैं ना कि आपने कितने रिकॉर्ड तोड़े या बनाए। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि 10 हजार रन बनाऊंगी या उससे आगे निकल जाऊंगी। हां ये अच्छी बात है और अभी मैं 30 साल की हूं जिसमें आगे अभी कई और साल मेरे पास खेलने के लिए हैं।
मिताली राज को देखते हुए हम सभी बड़े हुए हैं
टीम इंडिया की पूर्व कप्तान मिताली राज जिनको पीछे छोड़कर अब स्मृति मंधाना महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली प्लेयर बन गई हैं, जिसको लेकर स्मृति ने कहा कि हम सभी उनको खेलते देखकर बड़े हुए हैं, जिसमें वह हम सभी के लिए आइडल हैं। बता दें कि स्मृति को लेकर मिताली राज ने भी अपना रिकॉर्ड टूटने के बाद उनकी तारीफ करते हुए एक्स पर पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि बहुत-बहुत बधाई स्मृति, मैंने आपको एक युवा खिलाड़ी से भारत की बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक बनते हुए देखा है। आपको मेरा रिकॉर्ड तोड़ते और इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बनते हुए देखना मेरे लिए सचमुच गर्व का पल है। उम्मीद है कि आप आगे भी ऐसे ही ढेर सारे रन बनाएंगी और नए मुकाम हासिल करेंगी। ऐसे ही आगे बढ़ती रहें!

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.