Tuesday, November 3, 2026
spot_img

Latest Posts

100 डॉलर के करीब पहुंची कच्चे तेल की कीमतें, 3 महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा भाव

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने बताया कि बुधवार को कच्चे तेल की कीमतें 3 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच बुधवार को कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई। बुधवार को WTI Crude का भाव लगभग 1.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 94.21 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया। जबकि, Brent Crude का दाम भी लगभग 1.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 99.30 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

3 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंची कच्चे तेल की कीमतें
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने बताया कि बुधवार को कच्चे तेल की कीमतें 3 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। ऐसा तब हुआ जब अमेरिकी सेना ने कच्चे तेल के एक्सपोर्ट के मुख्य सेंटर- खार्ग द्वीप के पास ईरान के कई टैंकरों पर हमला किया। अमेरिका के हमलों के बाद पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ गया और ग्लोबल सप्लाई में और रुकावट आने की चिंता भी पैदा हो गई।

ईरान ने अमेरिकी हमलों के जवाब में दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें
ईरान ने अमेरिकी हमलों के जवाब में जॉर्डन की ओर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं और कुवैत तथा बहरीन के बंदरगाहों के पास मौजूद जहाजों को तुरंत अपने जहाज छोड़ने की चेतावनी दी। ईरान के समर्थन वाले हूथी विद्रोहियों ने दक्षिणी सऊदी अरब के एनर्जी इंफ्रा पर भी हमला किया, जिसमें रोजाना 4,00,000 बैरल की क्षमता वाली जाजान रिफाइनरी भी शामिल है।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में रुकावटों के कारण वैकल्पिक सप्लाई की तलाश कर रही रिफाइनरियां
इसी बीच, चीन में तेल की बढ़ती मांग के कारण अफ्रीकी, कनाडाई और लैटिन अमेरिकी कच्चे तेल के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है, क्योंकि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में रुकावटों के कारण रिफाइनरियों को वैकल्पिक सप्लाई की तलाश करनी पड़ रही है। सप्लाई से जुड़े बढ़ते जोखिम और मजबूत मांग वैश्विक तेल की कीमतों को और सहारा दे रहे हैं।

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में भी गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को लगातार तीसरे दिन बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। आज बीएसई सेंसेक्स 361.36 अंकों (0.48%) की गिरावट के साथ 75,216.22 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 113.05 अंकों (0.48 प्रतिशत) गिरकर 23,522.05 अंकों पर खुला।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.