Thursday, October 29, 2026
spot_img

Latest Posts

करवा चौथ पर क्या है सोने का भाव? चेक करें 24K, 22K और 18K गोल्ड के नए रेट

करवा चौथ पर सोना खरीदने या सोने के गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो आज के ताजा भाव जरूर जान लें। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में आज मामूली गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी नरमी देखने को मिली है।
त्योहार के मौके पर सोने की कीमतों पर खरीदारों की खास नजर रहती है। आज करवा चौथ के दिन देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के भाव में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है। वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई समेत देश के बड़े शहरों में सोने के ताजा रेट क्या चल रहा है?
वायदा बाजार में सोने की कीमत में आज गिरावट देखने को मिली। MCX पर सोने का भाव पिछले कारोबारी सत्र में 1,43,705 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज घटकर 1,43,530 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। यानी कीमत में 175 रुपये की कमी आई है। वहीं, चांदी की कीमत भी फिसली है। MCX पर चांदी का भाव पिछले कारोबारी सत्र में 1,94,325 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो आज घटकर 1,93,281 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इस तरह चांदी 1,044 रुपये सस्ती हुई है।

दिल्ली समेत कई बड़े शहरों में सोने के ताजा भाव
शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
दिल्ली ₹1,44,110 ₹1,32,110 ₹1,08,120
मुंबई ₹1,43,960 ₹1,31,960 ₹1,07,970
चेन्नई ₹1,43,960 ₹1,31,960 ₹1,07,970
कोलकाता ₹1,43,960 ₹1,31,960 ₹1,07,970
बेंगलुरु ₹1,43,960 ₹1,31,960 ₹1,07,970
हैदराबाद ₹1,43,960 ₹1,31,960 ₹1,07,970
पुणे ₹1,43,960 ₹1,31,960 ₹1,07,970
चांदी में लगातार गिरावट जारी
चांदी के भाव में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बता दें कि बीते हफ्ते यानी 22 और 23 अक्टूबर को लगातार दो कारोबारी दिनों में चांदी की कीमत में करीब 10 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई थी। अब एक बार फिर कीमतों में कमजोरी देखी जा रही है। बाजार भाव के अनुसार, दिल्ली में चांदी 2,19,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी इसका भाव इसी स्तर पर बताया गया है।

अमेरिकी फेड के फैसले से सोने को मिला सहारा
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया। ब्याज नहीं देने वाली संपत्तियों में सोना भी शामिल है, इसलिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं होने से इसे सहारा मिल सकता है। हालांकि, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें सोने की तेजी पर दबाव डाल रही हैं। ब्रेंट क्रूड का भाव फिलहाल 114 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रहा है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.