Tuesday, June 9, 2026
spot_img

Latest Posts

जगन्नाथ पुरी से रामेश्वरम और काशी विश्वनाथ से महाकाल तक, एक ही यात्रा में 14 पवित्र धामों के दर्शन कराएगा IRCTC; जानें किराया और रूट

यदि आप भी इस साल एक ही यात्रा में भारत के प्रमुख पवित्र धामों और ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना चाहते हैं, तो IRCTC आपके लिए एक बेहद सुनहरा मौका लेकर आया है। भारत गौरव देव दर्शन यात्रा आगामी 3 सितंबर से शुरू होने जा रही है।
अगर आप देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों और चारधाम में शामिल पवित्र तीर्थस्थलों के दर्शन का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। IRCTC एक विशेष भारत गौरव देव दर्शन यात्रा लेकर आई है, जिसमें श्रद्धालुओं को एक ही यात्रा में 3 प्रमुख धाम और 11 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। करीब 18 दिन और 17 रातों की इस आध्यात्मिक यात्रा में यात्री देश के कई प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे। IRCTC की यह विशेष ट्रेन 3 सितंबर से रवाना होगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु लगभग 10,000 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। खास बात यह है कि यात्रियों को ट्रेन, होटल, स्थानीय परिवहन और शुद्ध शाकाहारी भोजन जैसी सुविधाएं भी पैकेज में शामिल मिलेंगी।
इन 14 पवित्र स्थलों के होंगे दर्शन
काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग, वाराणसी
बैद्यनाथ धाम, देवघर
जगन्नाथ मंदिर और पुरी समुद्र तट
मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, श्रीशैलम
रामनाथस्वामी (रामेश्वरम) ज्योतिर्लिंग, विभीषण मंदिर और धनुषकोडी
भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग
घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग और कैलाश मंदिर, एलोरा
त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग और पंचवटी
नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर और बेत द्वारका
सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ समुद्र तट और भालका तीर्थ
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग
कुल 150 सीटें
इस लग्जरी डीलक्स एसी ट्रेन में प्राइवेसी और आराम के लिहाज से केवल 150 श्रद्धालुओं के लिए ही व्यवस्था की गई है। सीटों का बटवारा इस प्रकार है:

सुपीरियर एसी-1 (कूपे): 30 सीटें
सुपीरियर एसी-1 (कैबिन): 28 सीटें
डीलक्स एसी-2 टियर: 36 सीटें
कंफर्ट एसी-3 टियर: 56 सीटें
बोर्डिंग और डी-बोर्डिंग स्टेशन्स: यात्री इस ट्रेन में दिल्ली सफदरजंग के अलावा गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर और प्रयागराज स्टेशनों से बैठ सकते हैं। वहीं वापसी में भोपाल, झांसी, ग्वालियर, आगरा और मथुरा स्टेशनों पर उतर सकते हैं।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.