Saturday, September 19, 2026
spot_img

Latest Posts

प्लेयर्स कर रहे हैं एशियन गेम्स के लिए जर्सी का इंतजार, जापान के लिए कब रवाना होगी टीम इंडिया?

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम रविवार (20 सितंबर) की सुबह एशियन गेम्स के लिए दिल्ली से जापान रवाना होने वाली है, लेकिन अभी तक खिलाड़ियों को सही साइज की जर्सी (किट) नहीं मिल पाई है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इस टीम को हो रही परेशानी को देखते हुए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) और भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के किट सप्लायर ‘जेएसडब्ल्यू इंस्पायर’ के बीच बातचीत जारी है, ताकि खिलाड़ियों को जल्द से जल्द सही साइज की जर्सी दी जा सके।

IOA के एक सूत्र ने पूरे मामले पर दिया बड़ा बयान
भारतीय खिलाड़ी 22 सितंबर को जापान के खिलाफ होने वाले मैच में अपनी रेगुलर जर्सी ही पहनेंगे। इसके बाद, 28 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स में वे सभी खिलाड़ियों को मिलने वाली आधिकारिक जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेंगे। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के एक सूत्र ने बताया कि खिलाड़ियों के किट के साइज को लेकर थोड़ी दिक्कत थी, जिसे काफी हद तक सुलझा लिया गया है। बस कुछ किट बची हैं, जिन्हें जल्द ही टीम के पास भेज दिया जाएगा। खिलाड़ियों को दो अलग-अलग तरह के जर्सी चाहिए थे, इसीलिए यह गड़बड़ी हुई होगी।

BCCI ने भारतीय मेंस टीम के लिए खुद किया रहने का इंतजाम
इस बीच नागोया में भारतीय खिलाड़ियों को होटल मिलने में देरी हो रही थी, जिसे देखते हुए बीसीसीआई (BCCI) ने खुद ही उनके रहने का इंतजाम कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम ओलंपिक संघ (IOA) की तरफ से दी गई जगह पर ही ठहरी हुई है। एक सूत्र ने बताया कि महिला टीम के ठहरने में कोई दिक्कत नहीं हुई, लेकिन आयोजकों ने मेंस टीम को जो कमरे दिए थे, वे इतने छोटे थे कि उनमें किट बैग रखने तक की जगह नहीं थी। वहां ज्यादा बड़े होटल नहीं थे, फिर भी जापान निकलने से ठीक पहले बीसीसीआई (BCCI) ने खुद ही खिलाड़ियों के लिए अच्छे होटल का इंतजाम कर लिया।

20 सितंबर को सेमीफाइनल मैच खेलेगी टीम इंडिया
एशियन गेम्स में हिस्सा लेने पहुंचे कुछ खिलाड़ियों को तो अपने कमरों में जाने के लिए घंटों इंतजार भी करना पड़ा। दरअसल, इस बार एशियन गेम्स में खिलाड़ियों के लिए कोई खास खेल गांव नहीं बनाया गया है, बल्कि उन्हें क्रूज जहाजों, कंटेनरों और होटलों में ठहराया जा रहा है। भारतीय महिला टीम 20 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा सेमीफाइनल मैच खेलेगी। वहीं मेंस टीम की बात करें तो वह एशियन गेम्स से पहले 22 सितंबर को जापान से एकमात्र T20I मैच खेलेगी।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.