Saturday, September 19, 2026
spot_img

Latest Posts

केवल 45 बॉल में ठोका गया शतक भी नहीं आया टीम के काम, 226 के स्ट्राइक रेट की सेंचुरी गई बेकार

शिमरन हेटमायर ने कैरेबियन प्रीमियर लीग में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए केवल 45 बॉल में नाबाद 102 रन ठोक दिए, लेकिन इसके बाद भी अहम मुकाबले में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। अब सीपीएल का फाइनल जमैका किंग्समेन और एंटीगुआ व बारबुडा फाल्कन्स के खिलाफ खेला जाएगा।
सीपीएल यानी कैरेबियन प्रीमियर लीग में वेस्टइंडीज के शिमरन हेटमायर ने ताबड़तोड़ अंदाज में बेहतरीन शतक ठोका, लेकिन उनकी ये विस्फोटक पारी भी टीम को जीत नहीं दिला पाई। जमैका किंग्समेन ने गुयाना अमेजन वारियर्स को हराने में कामयाबी हासिल कर ली है। इसके साथ ही जमैका की टीम ने सीपीएल के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब उसका खिताब मुकाबला एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स से होगा।

शिमरन हेटमायर ने केवल 45 बॉल पर बना दिए नाबाद 102 रन
जमैका किंग्समेन और गुयाना अमेजन वारियर्स के बीच सीपीएल का अहम मुकाबला खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए गुयाना अमेजन वारियर्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 206 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। टीम के लिए शिमरन हेटमायर ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए केवल 45 बॉल पर 102 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और आठ छक्के आए। उन्होंने 226.66 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की, लेकिन उनकी ये पारी जीत के लिए नाकाफी साबित हुई।

जमैका किंग्समेन ने दो बॉल शेष रहते पांच विकेट से जीत लिया मुकाबला
इसके बाद जमैका किंग्समेन के सामने जीत ​के लिए 207 रनों की जरूरत थी, जो कि आसान लक्ष्य नहीं था। लेकिन टीम ने दो गेंद शेष रहते ही 19.4 ओवर में 5 विकेट पर दिया गया लक्ष्य हासिल कर लिया। जहां एक ओर गुयाना अमेजन वारियर्स की ओर से शिमरन हेटमायर ने शतकीय पारी खेली, वहीं जमैका किंग्समेन की ओर से केवल एक ही बल्लेबाज 50 के आंकड़े तक पहुंच पाया, लेकिन बाकी ​बल्लेबाजों की छोटी छोटी पारियों ने टीम की जीत में बड़ी मदद की। केसी कार्टी ने 40 बॉल पर 56 रन बनाए। माज सदाकत ने 41 और कप्तान रॉवमैन पॉवेल ने 17 बॉल पर विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 40 रन ठोक दिए।

जमैका किंग्समेन और एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स के बीच होगा फाइनल मैच
अब कैरेबियन प्रीमियर लीग के फाइनल की दोनों टीमों के नाम तय हो गए हैं। जमैका किंग्समेन और एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। ये मैच 20 सितंबर को खेला जाएगा। देखना होगा कि इस बार कौन सी टीम विजेता बनकर सामने आती है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.