Tuesday, September 22, 2026
spot_img

Latest Posts

दिल्ली में आज राहत, UP-बिहार समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, पढ़ें मौसम अपडेट्स

मौसम में इस बदलाव की प्रमुख वजह पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर बना निम्न दबाव क्षेत्र है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में आज बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं है, जबकि पंजाब में भी बारिश की संभावना कम है।

आज किन-किन राज्यों में होगी बारिश?

  • पूर्वी उत्तर प्रदेश में 25 और 26 सितंबर को गरज-चमक के साथ व्यापक बारिश के आसार हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी आशंका है।
  • राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।
  • हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 21 सितंबर को कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
  • उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, चमोली और नैनीताल में हल्की बारिश हो सकती है।
  • जम्मू-कश्मीर के रामबन, राजौरी, रियासी और कठुआ में भी बारिश की संभावना जताई गई है।
  • बिहार और झारखंड में 21 से 26 सितंबर के बीच कई इलाकों में व्यापक बारिश हो सकती है।
  • ओडिशा में 21 और 22 सितंबर को तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा है।
  • मध्य भारत में छत्तीसगढ़, विदर्भ और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश और आंधी का दौर रह सकता है।
  • अरुणाचल प्रदेश में 21 से 26 सितंबर के बीच भारी बारिश की चेतावनी है।
  • असम और मेघालय में 23 से 25 सितंबर और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में अलग-अलग दिनों में व्यापक बारिश हो सकती है।
  • दक्षिण भारत में भी मौसम सक्रिय रहेगा। रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 21 से 26 सितंबर तक भारी बारिश के आसार हैं।
  • केरल में 22-23 और 26 सितंबर को बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 21 सितंबर को राज्य में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश की भी संभावना जताई है।
  • तटीय आंध्र प्रदेश में 25-26 सितंबर और कर्नाटक के कई हिस्सों में 26 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.