Wednesday, June 10, 2026
spot_img

Latest Posts

खाड़ी में बढ़ी जंग की आहट! होर्मुज को लेकर अमेरिका-ईरान में तनातनी, केशम द्वीप पर US फोर्स ने किए 6 हवाई हमले

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग जैसे हालात बन गए हैं। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर दोनों देश आमने-सामने हैं। अमेरिका ने ईरान के बंदर सिरिक नेवल बेस पर जबदस्त अटैक किया है। इस दौरान वेलायत नेवल बेस को भी निशाना बनाया गया।
ईरानी नेवी को हुआ भारी नुकसान
इस हमले के दौरान केशम द्वीप पर 6 अलग-अलग हवाई हमले होने की खबर है। अमेरिका के इस हमले से ईरानी नेवी को भारी नुकसान होने का दावा किया जा रहा है। ईरान के सरकारी मीडिया ने बताया है कि होर्मुज स्टेट में ईरान के एक द्वीप पर धमाकों की आवाज सुनी गई है।
ईरानी विदेश मंत्री ने दी चेतावनी
ईरान के विदेश मंत्री अरागची ने फारस की खाड़ी में दुश्मन की किसी भी संभावित गलती के खिलाफ चेतावनी दी और कहा है कि हम कूटनीति को प्राथमिकता देते हैं। लेकिन हम दूसरी भाषा बोलना भी जानते हैं।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.