Thursday, September 24, 2026
spot_img

Latest Posts

दिल्ली वालों को आज बारिश के साथ आंधी-तूफान का करना पड़ सकता है सामना, जानें UP-बिहार समेत अन्य राज्यों का मौसम

दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कई अन्य राज्यों में बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना है। पढ़ें आज का मौसम अपडेट्स।
मौसम विभाग ने आज, 24 सितंबर को देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-NCR से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर तक मौसम बिगड़ सकता है। वहीं, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, कुछ इलाकों में तेज हवाओं की रफ्तार 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पूर्वी भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है।

दिल्ली-UP में बारिश और आंधी का अलर्ट
देश की राजधानी दिल्ली में आज यानी 24 से 26 सितंबर के बीच बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। आज हवा की रफ्तार करीब 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश के साथ आंधी की संभावना है। लखनऊ, प्रयागराज, आजमगढ़, सुल्तानपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर, बलिया, रायबरेली और सोनभद्र समेत कई जिलों में मौसम खराब रह सकता है। कुछ जगहों पर हवाएं 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती हैं।

बिहार-झारखंड में भी बिगड़ेगा मौसम
बिहार में पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, सुपौल और अररिया समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

वहीं, झारखंड के रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग और गिरिडीह में भी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है।

पहाड़ों पर बारिश के साथ लैंडस्लाइड का खतरा
उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश के साथ पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है।

हिमाचल प्रदेश के मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और सोलन में भी तेज बारिश और हवाओं की चेतावनी है।

जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

आंध्र-ओडिशा में 75 KM की रफ्तार से हवाएं
आंध्र प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। समुद्र में खराब मौसम को देखते हुए मछुआरों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.