Friday, September 25, 2026
spot_img

Latest Posts

ट्रंप के जोक पर हंसने से खुद को रोक नहीं पाए जिनपिंग, ऑटोपेन के जरिए बाइडेन का यूं उड़ाया था मजाक

शी जिनपिंग की अमेरिकी यात्रा के दौरान उनके ट्रंप के साथ खिलखिलाने का वीडियो सामने आया है। अधिकतर समय Poker Face के साथ रहने वाले शी आखिर क्यों हंस पड़े, उस वजह को जानना बड़ा ही दिसचस्प है।
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के अमेरिकी दौरे के दौरान उनके समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसी बात कही जिससे वे अपनी हंसी रोक नहीं पाए। इसपर शी जिनपिंग खिलखिलाकर हंसने को मजबूर हो गए थे। शी और ट्रंप का ये किस्सा ऑटोपेन और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से जुड़ा हुआ है। ये इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि इससे पहले, शी के अमेरिका में स्वागत के वक्त जब बमवर्षक विमान B2 बॉम्बर आसमान से गुजरा था तो ट्रंप चौंक गए थे। उन्होंने तेज आवाज के कारण अपनी आंखें भी बंद कर ली थीं लेकिन शी जिनपिंग को इसका कोई फर्क नहीं पड़ा था। लेकिन ऑटोपेन वाले किस्से पर शी हंस ही पड़े।
जब ट्रंप ने किया बाइडेन की तस्वीर की ओर इशारा

दरअसल, सोशल मीडिया पर व्हाइट हाउस की तरफ से एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें ट्रंप और शी जिनपिंग एक साथ खिल-खिलाकर हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस हंसी का कारण ट्रंप की तरफ से ऑटोपेन के जरिए बाइडेन का मजाक बताया जा रहा है। व्हाइट हाउस की तरफ से इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, ‘यह ऑटोपेन है, ये बाइडेन हैं। राष्ट्रपति ट्रंप, राष्ट्रपति शी को मशहूर प्रेसिडेंशियल वॉक ऑफ फेम दिखाते हुए।
ट्रंप की ‘ऑटोपेन’ वाले कॉमेंट के पीछे क्या है वजह

ये तो बात ठीक है कि वीडियो में डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से कही गईं कुछ बातें ठीक से सुनाई नहीं दे रही थीं, लेकिन ऐसा लगा कि उनका संकेत जो बाइडेन की तरफ से ‘ऑटोपेन’ के प्रयोग की ओर था। ऑटोपेन एक ऐसी मशीन होती है जो किसी शख्स के साइन की हूबहू कॉपी तैयार कर देती है। डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति रहते हुए जो बाइडेन की तरफ से इस मशीन के प्रयोग की कई बार आलोचना की है।

आसमान में B2 बॉम्बर गुजरते वक्त शी ज्यों का त्यों खड़े रहे थे

इससे पहले, जब ट्रंप खुद चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का स्वागत करने पहुंचे थे तब वहां दोनों के ऊपर आसमान में अमेरिकी बमवर्षक प्लेन B2 बॉम्बर गुजरा था। इस दौरान, पास से गुजर रहे B2 बॉम्बर की तेज आवाज सुनकर शी जिनपिंग तो शांति से Poker Face के साथ खड़े रहे थे लेकिन लेकिन ट्रंप ने तेजी से अपनी आंखें बंद कर ली थीं। ये वीडियो ऐसा है जिसमें ट्रंप का रिएक्शन देख हंसी आ जाएगी।
ट्रंप ने गर्मजोशी से किया था शी जिनपिंग का स्वागत

गौरतलब है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग बीते 24 सितंबर को अमेरिका पहुंचे। जिनपिंग, 11 साल बाद अमेरिका के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर शी का स्वागत किया। ट्रंप, पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ पहुंचे थे। तब शी जिनपिंग के वेलकम के लिए लगभग 100 फीट लंबा रेड कार्पेट बिछाया गया था।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.