Sunday, October 4, 2026
spot_img

Latest Posts

कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होने का किया ऐलान

अपनी जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनेगी।
नई दिल्लीः यूपी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। ताजा घटनाक्रम में पूर्व मंत्री और अपनी जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद मौर्य ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी इंडिया गठबंधन में शामिल होगी।
INDIA गठबंधन का हिस्सा बनेगी मौर्य की पार्टी

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अपनी जनता पार्टी अब INDIA गठबंधन का हिस्सा होगी। उन्होंने कहा कि भविष्य की रणनीति और कितनी सीटों पर हम चुनाव लड़ेंगे, इस पर बाद में चर्चा होगी। हमारा लक्ष्य होगा ‘बीजेपी हटाओ, देश बचाओ’ और ‘संविधान बचाओ, बीजेपी हटाओ’। मौर्य ने कहा कि जिस तरह राहुल गांधी पूरे देश में SC, ST, OBC और अल्पसंख्यकों की आवाज़ उठा रहे हैं, उसी तरह हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश में काम कर रही है। इसी साझा विचारधारा को देखते हुए हम गठबंधन के हिस्से के तौर पर चुनावी मैदान में उतरेंगे।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस पार्टी ही एक विकल्प है। इसीलिए आज INDIA गठबंधन के साथ जुड़ने का फैसला लिया गया। इस मामले पर चर्चा हुई। मैं समान विचारधारा वाले लोगों को एक साथ लाने की कोशिश में लगातार जुटा हुआ हूं। आज मुलाकातों की बस शुरुआत हुई है। आगे क्या होगा, इसकी जानकारी सही समय पर दी जाएगी।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.