Saturday, October 3, 2026
spot_img

Latest Posts

धीरज-कुमकुम की जोड़ी ने मिलकर किया ऐतिहासिक कारनामा, पहली बार रिकर्व इवेंट में भारत ने जीता सिल्वर मेडल

धीरज बोम्मादेवरा और कुमकुम की भारतीय जोड़ी ने एशियन गेम्स 2026 में मिक्स्ड रिकर्व इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने के साथ भारत को पहली बार इस इवेंट में पदक दिलाया है। फाइनल में भारत को चीन के खिलाफ 3-5 से हार मिली।
एशियन गेम्स 2026 में भारत के तीरंदाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें गोल्ड जीतने की संख्या काफी रही। वहीं रिकर्व के इवेंट में भी भारतीय तीरंदाज पदक जीतने में कामयाब रहे हैं। आर्चरी में मिक्स्ड रिकर्व के इवेंट में एशियन गेम्स में पहली बार भारत को पदक जीतने में कामयाबी मिली है और इसमें धीरज बोम्मादेवर और कुमकुम अनिल मोहोद की जोड़ी ने सिल्वर मेडल जीतने के साथ इतिहास रचा है। धीरज और कुमकुम की जोड़ी का सामना गोल्ड मेडल मैच में चीन की जोड़ी से था, लेकिन उनको इस में 5-3 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद सिल्वर भी जीतने के साथ धीरज-कुमकुम इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवाने में कामयाब रहे। मिक्स्ड रिकर्व स्पर्धा एशियन गेम्स में 2018 से खेली जा रही है जिसमें 2018 जकार्ता-पालेमबांग और 2022 हांगझोउ एशियाई खेलों में इस स्पर्धा में पदक नहीं जीत सका था।
चीन के खिलाफ पहले और तीसरे सेट में खराब खेल से गंवाया मुकाबला
आर्चरी के मिक्स्ड रिकर्व इवेंट में चीन के खिलाफ पहले दो सेट में कुमकुम और धीरज उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं रहे जिसमें पहले सेट में चीन की जोड़ी ने 38-37 से जीतने के साथ 2-0 की बढ़त बना ली थी, जिसके बाद दूसरे सेट में भारतीय जोड़ी ने शानदार वापसी की लेकिन स्कोर 37-37 की बराबरी पर खत्म होने से चीन की जोड़ी मुकाबले में 2-0 से आगे रही। तीसरा सेट चीनी जोड़ी 37-36 के अंतर से जीतने के साथ फिर 2 अंक लेने में कामयाब रही और चौथा सेट 37-37 की बराबरी पर जैसे ही खत्म हुआ भारतीय जोड़ी को मुकाबले में 5-3 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा और सिल्वर मेडल के साथ संतोष करना पड़ा।

कुमकुम ने इससे पहले महिला टीम रिकर्व में जीता था गोल्ड
रिकर्व मिक्स्ड इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाली 17 साल की भारतीय महिला तीरंदाज कुमकुम अनिल मोहोद ने इससे पहले दिन की शुरुआत में महिला रिकर्व टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की थी, जिसमें भारतीय महिला टीम का सामना ओलंपिक चैंपियन साउथ कोरिया से था। इस बार कुमकुम का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है जिसमें उन्हें आर्चरी में भविष्य की सुपरस्टार खिलाड़ियों में देखा जा रहा है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.