Sunday, June 14, 2026
spot_img

Latest Posts

ओमान के तट के पास डूबी भारत की Dhow नाव, 14 क्रू मेंबर को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तेज; US नेवी भी कर रही मदद

ओमान के Ras Al Hadd से करीब 80 नॉटिकल मील दूर, भारतीय नागरिकों के क्रू वाला जहाज MSV विराट 1 के डूबने की खबर आई है। इसके बाद अरब सागर में बड़ा समुद्री बचाव अभियान शुरू किया गया।
ओमान के Ras Al Hadd से करीब 80 नॉटिकल मील यानी करीब 180 किलोमीटर दूर, भारतीय नागरिकों के क्रू वाली Dhow नाव MSV विराट 1 के डूबने की खबर आई है। इसके बाद अरब सागर में बड़ा समुद्री बचाव अभियान शुरू किया गया। अमेरिकन नेवी से मिली जानकारी के मुताबिक, 14 भारतीय क्रू को ले जा रही Dhow नाव समुद्र में मुश्किल में फंस गया थी और इसके डूबने का खतरा था। अलर्ट मिलते ही, भारतीय अधिकारियों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किए और उस इलाके में मौजूद भारतीय नौसेना के जहाजों को मौके की तरफ भेजा गया।
रेस्क्यू में US नेवी निभा रही अहम रोल
इस बीच, एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अमेरिकन नेवी का P-8 समुद्री गश्ती विमान घटना वाले इलाके में पहुंचा और फंसे हुए क्रू मेंबर्स के लिए एक लाइफ राफ्ट गिरा दिया। इस दौरान, विमान ने उनकी स्थिति पर नजरें बनाए रखीं। सभी 14 क्रू मेंबर कामयाबी से नाव छोड़कर लाइफ राफ्ट पर सवार हो गए हैं।

सेंट किट्स और नेविस के झंडे वाले जहाज ने भी की मदद
जान लें कि रेस्क्यू ऑपरेशन में ‘MV जबलपुर अली 9’ से भी मदद मिली। यह सेंट किट्स और नेविस के झंडे वाला कमर्शियल जहाज है, जिसने अपना मार्ग बदला और मुसीबत में फंसे जहाज की तरफ बढ़ गया। भारतीय क्रू मेंबर्स की नाव का पिछला पड़ाव ओमान के सोहर में था और यह मुंबई जा रहा था।

लाइफ राफ्ट पर सवार हुए सभी 14 भारतीय क्रू मेंबर
‘MV जबलपुर अली 9’ की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, सभी 14 भारतीय क्रू मेंबर लाइफ राफ्ट पर सवार हो गए हैं और उनको बचाए जाने का इंतजार हो रहा है। क्रू मेंबर की हालत फिलहाल गंभीर नहीं है और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद हैं।

हालात पर बारीकी से नजर रख रहे अधिकारी
इंडियन नेवी के जहाज उस क्षेत्र की तरफ बढ़ रहे हैं। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय समुद्री एजेंसियों और आस-पास के जहाजों में भी तालमेल है। अधिकारी हालात पर बारीकी से नजर रख रहेृ हैं। क्रू मेंबर्स को जल्द से जल्द बचाने और सेफ जगह पर पहुंचाने के लिए काम हो रहा है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.