Sunday, October 11, 2026
spot_img

Latest Posts

2 दिनों में 5500 रुपये महंगा हुआ सोना, 1 दिन में 4500 रुपये बढ़ी चांदी की कीमतें

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1900 रुपये बढ़कर 1,54,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
डॉलर में गिरावट से निवेशकों की धारणा मजबूत होने के बीच सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला। शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 4500 रुपये और सोना 1900 रुपये महंगा हो गया। शुक्रवार को सोने की कीमतें लगातार दूसरे सत्र में तेजी के साथ बंद हुईं। बताते चलें कि शनिवार और रविवार को सर्राफा बाजार बंद रहते हैं।
2 दिनों में 5500 रुपये महंगा हुआ सोना
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1900 रुपये बढ़कर 1,54,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। गुरुवार को सोने का भाव 3600 रुपये की बंपर बढ़त लेकर 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस तरह से, सोने की कीमतें सिर्फ दो दिन में 5500 रुपये बढ़ गई।

शुक्रवार को चांदी की कीमतों में दर्ज की गई 4500 रुपये की तेजी
चांदी की कीमत में भी गिरावट का सिलसिला थम गया और ये शुक्रवार को 4500 रुपये बढ़कर 2,28,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रही। गुरुवार को चांदी का भाव 3000 रुपये टूटकर 2.24 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था, जबकि सप्ताह के शुरुआती तीन कारोबारी सत्रों में ये स्थिर रही थी।

अमेरिकी डॉलर में गिरावट से महंगा हुआ सोना
ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म लेमन के रिसर्च हेड, गौरव गर्ग ने कहा, ”अमेरिकी डॉलर हाल के उच्च स्तर से नीचे आया, जिससे महंगाई को लेकर चिंताओं के बावजूद कीमती धातुओं की कीमतों को समर्थन मिला और सोने के भाव में तेजी आई।”

चांदी को भी मिला फायदा
गर्ग ने कहा कि कीमती धातुओं की कीमतों में व्यापक सुधार से चांदी को भी फायदा हुआ। रुपये की लगातार कमजोरी से आयातित वस्तुओं की घरेलू लागत बढ़ रही है। हाल की तेजी से उतार-चढ़ाव भरे सप्ताह के बाद पिछले दो कारोबारी सत्रों में सोने की कीमत 4,600 रुपये यानी 3.07 प्रतिशत बढ़ी है। वहीं, घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 1,500 रुपये यानी करीब एक प्रतिशत बढ़ी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी महंगा हुआ सोना और चांदी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत 48.35 डॉलर यानी 1.17 प्रतिशत बढ़कर 4,181.98 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं, तीन महीने के निचले स्तर तक गिरने के बाद चांदी की कीमत दो प्रतिशत उछलकर 60.32 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

तेल की कीमतों में अचानक तेजी आने से सोने पर पड़ सकता है दबाव
मिराए एसेट शेयरखान में कमोडिटी हेड प्रवीण सिंह ने कहा, ”अमेरिकी डॉलर इंडेक्स और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच हाजिर सोने का कारोबार एक प्रतिशत से ज्यादा की तेजी के साथ करीब 4,180 डॉलर प्रति औंस पर रहा।” प्रवीण सिंह ने कहा कि आने वाले समय में सोने की कीमत सीमित दायरे में रह सकती हैं और इनमें मामूली तेजी का रुख बना रह सकता है। हालांकि, उन्होंने आगाह किया कि तेल की कीमतों में अचानक तेजी आने से सोने की कीमतों पर दबाव पड़ सकता है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.