Wednesday, October 14, 2026
spot_img

Latest Posts

आखिर कैसे एक्टिव हुआ सिग्नल 7500, हाईजैक सिग्नल पर उठ रहे हैं सवाल, DGCA करेगा जांच

आज सुबह फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जानकारी मिली कि पायलट ने 7500 सिग्नल का बटन दबा दिया था। अब इसकी जांच डीजीसीए करेगा।
डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन (DGCA) के सूत्रों के मुताबिक, बुधवार सुबह फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ़्लाइट को पायलट द्वारा हाइजैकिंग का अलर्ट जारी किए जाने के बाद जयपुर की ओर मोड़ दिया गया और जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एविएशन रेगुलेटर इस घटना की जांच कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि बोइंग 787-9 विमान से संचालित फ्लाइट AI 2030 सुरक्षित रूप से उतरी और सुरक्षा जांच के लिए उसे तय आइसोलेशन बे में ले जाया गया।
आखिर कैसे एक्टिव हुआ सिग्नल 7500

हाईजैक सिग्नल पर उठ रहे है सवाल
गलती से हुआ सिग्नल एक्टिव या फिर तकनीकी समस्या
एयर इंडिया फ्लाइट में हाईजैक सिग्नल के बाद इमरजेंसी लैंडिंग मामला।
एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की हुई जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग।
फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रही थी यह फ्लाइट।
सुबह 9:10 बजे कुछ सेकेंड के लिए हाईजैक सिग्नल हुआ जेनरेट।
हालांकि तुरंत ही वापस लिया गया यह हाईजैक सिग्नल।
प्रारंभिक पूछताछ में गलती से कोड जेनरेट होने की बात।
पायलट ने खुद कोड जेनरेट करने से किया इनकार।
विमान में तकनीकी खामी की सूचना दी।
फिर जांच के लिए एयरक्राफ्ट मेंटिनेंस इंजीनियर भी बुलाए गए।
अब DGCA जांच में ही हो सकेगा खुलासा।
आखिर किसने जेनरेट किया हाईजैक का स्क्वैक 7500 कोड।
पायलट की गलती का संकेत

समाचार एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि फ्रैंकपर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट के पायलट ने हाईजैक अलर्ट कोड का इस्तेमाल किया था। जब विमान मुंबई फ्लाइट इन्फॉर्मेशन रीजन (FIR) में था, तब पायलट ने ‘स्क्वाक कोड 7500’ दबाया, यह कोड हाईजैकिंग या गैर-कानूनी दखल का संकेत देता है। हालांकि, बताया जा रहा है कि पायलट ने गलती से हाईजैक अलर्ट वाला बटन दबा दिया, हाईजैक की सूचना मिलते ही जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। अब दोबारा सिक्योरिटी चैक के बाद विमान दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा।

विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद दोनों पायलटों को तुरंत प्लेन से बाहर निकाला गया, विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से उतारकर उनकी और उनके सामान की सघन सुरक्षा जांच की जा रही है। एटीएफ (ATS), स्थानीय पुलिस और अन्य केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की टीम मौके पर मौजूद हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड की टीम को भी स्टैंडबाय पर रखा गया है।

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.