Monday, June 15, 2026
spot_img

Latest Posts

कब और कहां खेला जाएगा वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला, भारत के पास सीरीज जीत का मौका

भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज का दूसरा मैच अब ज्यादा दूर नहीं है। भारतीय टीम शुभमन गिल की कप्तानी में कोशिश करेगी कि इसी मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा किया जाए।
भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट के बाद अब वनडे सीरीज शुरू हो चुकी है। पहला मैच टीम इंडिया ने शानदार तरीके से अपना नाम किया। अब दूसरे मैच की बारी है, इसे जीतते ही टीम इंडिया सीरीज अपने नाम कर लेगी। इस बीच ये जान लीजिए कि सीरीज का दूसरा मैच कहां खेला जाएगा। डेट का पता होना जरूरी है, ताकि कहीं मैच आपसे छूट ना जाए।

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहला वनडे मैच आसानी से किया अपने नाम
वनडे सीरीज के पहले मैच को बारिश के कारण 25 ओवर का कर दिया गया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 24.5 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 194 रन बना दिए थे। इसमें अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने बेहतरीन खेल दिखाया। उन्होंने केवल 51 बॉल पर 102 रन ठोक दिया। इसी पारी की बदौलत टीम इतना बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब रही। टीम इंडिया ने 22.5 ओवर में तीन विकेट खोकर जरूरी रन बना लिए।

शुभमन गिल और केएल राहुल ने खेली शानदार पारियां
कप्तान शुभमन गिल ने 66 बॉल पर 84 रनों की कमाल की पारी खेली। इसके बाद आखिर में केएल राहुल ने 19 बॉल पर तूफानी 39 रनों की पारी खेली। इसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल रहे। इसके साथ ही टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली है। अब दूसरा मैच जीतते ही सीरीज भी टीम इंडिया अपने नाम कर लेगी।

वनडे सीरीज का तीसरा मैच 17 जून को लखनऊ में खेला जाएगा
अब अगर सीरीज के दूसरे मैच की बात की जाए तो 17 जून को खेला जाएगा। पहला मैच धर्मशाला में खेला गया था और अब दूसरा मैच लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस स्टेडियम पर काफी वक्त के बाद कोई वनडे मैच खेला जा रहा है। इसलिए इसको लेकर काफी ज्यादा रोमांच बना हुआ है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया के प्लेयर्स इसमें कैसा प्रदर्शन करते हैं, इस पर नजर रहेगी। इसके बाद अफगानिस्तान का भारत दौरा खत्म हो जाएगा। टीम इंडिया भी टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलने के लिए आयरलैंड चली जाएगी।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.