Tuesday, June 16, 2026
spot_img

Latest Posts

परीक्षा-इंटरव्यू का डर होगा दूर, हनुमान जी के इन मंत्रों से बढ़ेगा आत्मविश्वास और मिलेगी सुनहरी सफलता

चाहे प्रतियोगी परीक्षा हो, नौकरी का इंटरव्यू हो या कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, सफलता की चाह के साथ तनाव भी बढ़ जाता है। ऐसे समय में मानसिक मजबूती और आत्मविश्वास बेहद जरूरी होते हैं। हनुमान को शक्ति, साहस और बुद्धि का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि हनुमान जी के कुछ मंत्रों का श्रद्धापूर्वक जाप करने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और चुनौतियों का सामना करने का हौसला बढ़ता है।

हनुमान जी का यह प्रभावशाली बीज मंत्र है। मान्यताएं हैं कि इस मंत्र का जाप करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और मन में सकारात्मक विचारों का संचार होता है। महत्वपूर्ण कार्यों से पहले इसका जाप करना शुभ फल देता है।

मंत्र है: ‘ॐ ऐं भ्रीं हनुमते, श्री राम दूताय नमः’

संकटों से राहत का मंत्र

हनुमान जी का यह एक छोटा लेकिन बेहद असरदार मंत्र है। मान्यता है कि इसका नियमित जाप मन में छिपे भय और असुरक्षा की भावना को कम करने में मदद करता है। छात्र और नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओ के लिए यह विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है।

मंत्र है: ‘ॐ हं हनुमते नमः’

बुद्धि और एकाग्रता के लिए

बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन कुमार।

बल बुद्धि विद्या देहु मोहिं, हरहु कलेश विकार।।

हनुमान चालीसा की यह चौपाई विद्यार्थियों के बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसी मान्यता है कि इसके पाठ से एकाग्रता, स्मरण शक्ति और सीखने की क्षमता बेहतर होती है, जिससे पढ़ाई में मन लगाने में मदद मिलती है।

भय और चिंता दूर करेगा ये मंत्र

हनुमान जी का यह मंत्र जाप मानसिक तनाव और घबराहट कम करने वाला माना जाता है। मान्यता है कि इंटरव्यू या परीक्षा से पहले इस मंत्र का स्मरण मन को शांत रखने और आत्मबल बढ़ाने में सहायक है।

मंत्र है: ‘ॐ श्री हनुमते नमः’

मंत्र जाप के नियम

  • मंत्र जाप के लिए सुबह का समय शुभ माना जाता है।
  • साफ-सुथरे स्थान पर शांत मन से मंत्रों का उच्चारण करें।
  • नियमितता और श्रद्धा को विशेष महत्व दिया जाता है।
  • हालांकि, सफलता के लिए केवल मंत्र जाप ही नहीं, बल्कि सही तैयारी, निरंतर अभ्यास और मेहनत भी उतनी ही जरूरी है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.