Friday, June 19, 2026
spot_img

Latest Posts

महीनों से चली आ रही जंग आखिरकार हुई खत्म, अमेरिका-ईरान के बीच डील हुई साइन, तत्काल प्रभाव से समझौता लागू

डोनाल्ड ट्रंप और पेजेश्कियन के डील पर साइन होते ही अमेरिका-ईरान के बीच महीनों से चला आ रहा युद्ध खत्म हो गया। अमेरिका अपनी सेना ईरान के पास से हटाएगा। 30 दिनों के भीतर होर्मुज से ट्रैफिक नॉर्मल होगा।
अमेरिका और ईरान में महीनों से चली आ रही जंग आखिरकार खत्म हो गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजे़श्कियन ने बुधवार को MoU पर साइन कर दिए हैं। यह समझौता तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। एमओयू पर साइन होने से दोनों देशों के बीच लगभग चार महीने से चला आ रहा संघर्ष खत्म हो गया।
ईरान और मध्यस्थता करा रहे देशों को भेजी गई कॉपी
साइन किए गए एग्रीमेंट की कॉपी ईरान और मध्यस्थता करा रहे देशों को भेज दी गई है। इससे पहले रविवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरान के मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने एमओयू पर इलेक्ट्रॉनिक रूप से साइन किए थे।

डील पर साइन होने के बाद सभी ने बजाई ताली
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वर्साय में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन द्वारा आयोजित डिनर के दौरान ईरान से जुड़े समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन भी साथ में मौजूद रहे। डील पर साइन होने के बाद दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया और सभी लोगों ने मिलकर तालियां भी बजाईं।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.