Tuesday, November 17, 2026
spot_img

Latest Posts

एमएस धोनी ने आईपीएल से भी लिया रिटायरमेंट, CSK के मेंटर बने

एमएस धोनी ने आईपीएल से भी रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। उन्होंने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। वे अपनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के नए मेंटर बन गए हैं।
आईपीएल 2027 के रिटेंशन से पहले एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। सीएसके यानी चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने आईपीएल से भी रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। यानी वे अगले साल होने वाले आईपीएल में नजर नहीं आएंगे। इस बीच चेन्नई सुपरकिंग्स ने उन्हें टीम का नया मेंटर बनाने का फैसला किया है। रिटेंशन लिस्ट आने से पहले ही ये खबर सामने आ गई है। यानी धोनी अब क्रिकेट के मैदान में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे, लेकिन वे टीम के साथ नई भूमिका में जुड़े रहेंगे। इस बारे में सीएसके की ओर से एक सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी दी गई है।
साल 2008 में सीएसके साथ जुड़े धोनी
एमएस धोनी पहले आईपीएल यानी 2008 से चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ ही जुड़े रहे। बीच में दो साल के लिए जब सीएसके को सस्पेंड कर दिया गया था, तब वे दूसरी टीम के लिए खेले, लेकिन जैसे ही चेन्नई की वापसी हुई, वे फिर से इसी टीम के साथ जुड़ गए थे, तब से लेकर अब तक वे इसी टीम के साथ खेल रहे हैं।

पांच बार सीएसके को जिताया आईपीएल का खिताब
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीएसके ने पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। बीच में जब धोनी ने खुद ही कप्तानी छोड़ने का फैसला किया तो पहले रवींद्र जडेजा को कमान दी गई, इसके बाद रुतुराज गायकवाड भी टीम के कप्तान रहे, लेकिन उनकी कप्तानी में टीम ने उस मुकाम को हा​सिल नहीं किया, जहां तक धोनी की कप्तानी में पहुंची थी। इस वक्त रुतुराज गायकवाड ही टीम कप्तानी कर रहे हैं। आईपीएल में 278 मैचों में धोनी ने 38.30 की औसत और 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5,439 रन बनाए हैं। उनके इन मैचों में 24 हाफ-सेंचुरी शामिल हैं, जिसमें उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 84 रन रहा। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 264 छक्के भी लगाए। हालांकि वे शतक नहीं लगा पाए।

पिछले साल आईपीएल में नहीं खेला एक भी मैच
चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम अब अगले साल के आईपीएल में बिना धोनी के उतरेगी। हालांकि पिछले साल भी धोनी ने आईपीएल के मैच नहीं खेले थे। उनकी जगह संजू सैमसन ने कीपिंग की जिम्मेदारी निभाई थी। पिछले सीजन वे टीम के साथ ही ट्रेवल नहीं कर रहे थे, क्योंकि चोट लगी थी। धोनी ने आईपीएल का अपना आखिरी मैच 25 मई 2025 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में खेला था, हालांकि तब उनकी बैटिंग नहीं आई थी। इससे पहले उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली में आईपीएल मैच खेला था, तब उनके बल्ले से 16 रन आए थे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.