Friday, June 19, 2026
spot_img

Latest Posts

युवाओं के लिए खुशखबरी: वैशाली में 22 जून से लगेगा रोजगार मेला, 320 पदों पर होगी ‘ऑन-द-स्पॉट’ भर्ती

हाजीपुर। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में जिला नियोजन कार्यालय, वैशाली की ओर से नियोजक आपके द्वार नीति के तहत जिले के सभी प्रखंडों में रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।

जिला नियोजन पदाधिकारी अनीश तिवारी ने बताया कि यह अभियान 22 जून से शुरू हो रहा है। इसका समापन 17 जुलाई को हाजीपुर सदर स्थित जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) में होगा। कैंप का समय सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक निर्धारित किया गया है।

जिला नियोजन पदाधिकारी के अनुसार 22 जून को महुआ, 23 जून को पातेपुर, 24 जून को चेहराकलां, 25 जून को जंदाहा, 27 जून को महनार, 30 जून को देसरी, 1 जुलाई को सहदेई बुजुर्ग, 2 जुलाई को बिदुपुर, 3 जुलाई को राघोपुर, 4 जुलाई को राजापाकर, 5 जुलाई को वैशाली, 7 जुलाई को पटेढ़ी बेलसर, 8 जुलाई को भगवानपुर, 9 जुलाई को गोरौल, 10 जुलाई को लालगंज तथा 11 जुलाई को हाजीपुर सदर स्थित डीआरसीसी में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.