एथर का इन-हाउस तैयार किया गया एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम (AeBS) सड़क की स्थिति के आधार पर आगे और पीछे के पहियों के बीच ब्रेकिंग फोर्स को अपने आप एडजस्ट करता है।
भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी एथर एनर्जी ने दिल्ली में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, कोनार्क लॉन्च किया। एथर के नए EL प्लेटफॉर्म पर आधारित इस नए स्कूटर कोनार्क को रोजमर्रा की राइडिंग को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। कोनार्क S और Z प्रोडक्ट लाइन के तहत 6 वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिनमें 200 किमी तक की IDC रेंज मिलता है। एथर ने अपने नए स्कूटर की शुरुआती कीमत ₹79,999 तय की है। कोनार्क का सर्विस इंटरवल 10,000 किमी या लगभग 1 साल (जो भी पहले हो) होगा, जो ज्यादा राइडर्स के लिए काफी सुविधाजनक है।
बेडरॉक बैटरी से लैस कोनार्क
कोनार्क के सभी वेरिएंट एथर की पांचवीं जनरेशन की बेडरॉक बैटरी से लैस हैं। स्कूटर के साथ 70% हेल्थ गारंटी के साथ 10 साल या 1,00,000 किमी (जो भी पहले हो) की एक्सटेंडेड बैटरी वॉरंटी भी ऑफर किया जा रहा है। इस स्कूटर में रोजमर्रा की राइडिंग को ध्यान में रखकर कई शानदार तकनीक और फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें नया एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम (AeBS), मैजिक-की, ऑटोपॉप और एयरवॉक शामिल हैं। एथर का इन-हाउस तैयार किया गया एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम (AeBS) सड़क की स्थिति के आधार पर आगे और पीछे के पहियों के बीच ब्रेकिंग फोर्स को अपने आप एडजस्ट करता है। साथ ही, ब्रेकिंग परफॉर्मेंस और स्थिरता बढ़ाने के लिए ये रीजेनरेटिव ब्रेकिंग का भी इस्तेमाल करता है।
एयरवॉक फीचर से स्कूटर पार्क करने में होगी आसानी
मैजिक-की की मदद से स्मार्टवेक, ऑटोमैटिक लॉकिंग और रिमोट स्कूटर लोकेशन जैसे फीचर्स के साथ कीलेस (बिना चाबी के) एक्सपीरियंस मिलता है। ऑटोपॉप फीचर सीट के नीचे दिए गए स्टोरेज को आसानी से बिना हाथ लगाए खोलने की सुविधा देता है। वहीं, एयरवॉक तंग पार्किंग की जगह में स्कूटर को मैन्युअली खिसकाने के लिए हल्के मोटर टॉर्क का इस्तेमाल करता है, जिससे स्कूटर पार्क करना आसान हो जाता है। कोनार्क इंटीग्रेटेड ऑनबोर्ड चार्जर और चार्जिंग केबल के साथ आता है। इसके अलावा, ऑप्शनल 450W ऑफबोर्ड चार्जर को बिल्ट-इन 450W चार्जर के साथ मिलाकर कंबाइंड चार्जिंग के जरिए 900W की पावर ली जा सकती है, जिससे घर पर चार्ज करने का समय आधा रह जाता है। एथर कोनार्क में मेटल बॉडी दी गई है। इसके अलावा, इसमें फास्ट होम चार्जिंग जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मेटल बॉडी, 200 किमी तक की रेंज, फास्ट होम चार्जिंग इसके प्रमुख फीचर्स में से एक हैं।
स्कूटर में मिलेगा 14-इंच का फ्रंट अलॉय व्हील
देश में तेजी से बढ़ रही इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड के बीच, एथर ने कोनार्क को स्टेबिलिटी, कंफर्ट और रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए भारतीय सड़कों के हिसाब से तैयार किया है। इसमें 14-इंच का फ्रंट अलॉय व्हील, 12-इंच का रियर अलॉय व्हील, 1,352 एमएम का व्हीलबेस और दोनों तरफ लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन दिया गया है। ये एथर का पहला स्कूटर है जिसके पिछले हिस्से में मेटल पैनल और स्टील यूनीबॉडी चेसिस का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, इसका सीक्वेंशियल गियर-ड्राइव ट्रांसमिशन बेहद स्मूद और बिना आवाज के शानदार पावर डिलीवरी देता है।
दिल्ली के ग्राहकों के लिए तय की गई आकर्षक कीमत
एथर एनर्जी के सीबीओ, रवनीत एस. फोकेला ने कहा, “₹79,999 की कीमत पर इसकी लॉन्चिंग दिल्ली के ग्राहकों के लिए इसे और भी आकर्षक बनाती है, जिससे इस बदलाव को तेजी मिलेगी। हमें भरोसा है कि कोनार्क यहां हमारी मौजूदगी को मजबूत करने और देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अपनाने की गति को ते करने में अहम भूमिका निभाएगा।




