Friday, September 25, 2026
spot_img

Latest Posts

स्टॉक मार्केट में फिर लौटी हरियाली, सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त के साथ खुला बाजार; अदाणी एंटरप्राइजेज समेत इन शेयरों में तेजी

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 99 अंक चढ़कर 73,679 के पार पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी 23,084 के आसपास कारोबार करता नजर आया।
वैश्विक बाजारों से मिल-जुले संकेतों के बीच शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हल्की रिकवरी के साथ हुई। पिछले दिन की भारी गिरावट के बाद आज बाजार में निचले स्तरों से खरीदारी देखने को मिली, जिससे मुख्य सूचकांक हरे निशान में आ गए। सेंसेक्स में करीब 100 अंकों की तेजी दर्ज की गई, वहीं निफ्टी भी 23,080 के स्तर के पार पहुंचने में कामयाब रहा। बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों में आई मजबूती ने बाजार को सहारा दिया, हालांकि आईटी सेक्टर में बिकवाली का दबाव बना रहा।
सेंसेक्स और निफ्टी का ताजा हाल
कारोबार की शुरुआत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 98.66 अंक यानी 0.13% की बढ़त के साथ 73,679.20 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दूसरी तरफ, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 21.55 अंक यानी 0.09% चढ़कर 23,084.65 पर पहुंच गया। बाजार में बढ़त का रुझान स्पष्ट दिखाई दिया। शुरुआती सत्र में लगभग 1,090 शेयरों में तेजी दर्ज की गई, जबकि 781 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे और 155 शेयरों के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

टॉप गेनर्स स्टॉक्स
सेंसेक्स हीटमैप और निफ्टी के आंकड़ों के अनुसार, आज कई बड़े शेयरों ने बाजार की तेजी की अगुवाई की। निफ्टी पर प्रमुख बढ़त बनाने वाले शेयरों में अदाणी एंटरप्राइजेज, श्रीराम फाइनेंस और पावर ग्रिड कॉर्प शामिल रहे। वहीं, सेंसेक्स में लार्सन एंड टुब्रो (LT) 0.94% की बढ़त के साथ आज का टॉप गेनर शेयर है। इसके बाद एक्सिस बैंक (0.90%), महिंद्रा एंड महिंद्रा (0.84%), पावर ग्रिड (0.66%) टॉप गेनर की लिस्ट में क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर पर रहे। एसबीआई में 0.58% और बजाज फाइनेंस में 0.54% का उछाल देखा गया।

टॉप लूजर्स स्टॉक्स
बाजार में तेजी के बावजूद आईटी शेयरों में बिकवाली की वजह से निफ्टी आईटी इंडेक्स में भारी गिरावट दर्ज की गई। इन्फोसिस 1.45% टूटकर ₹994.50 पर आ गया। टीसीएस भी 1.39% गिरकर ₹2,048.20 पर आ गया। टेक महिंद्रा 0.99% की गिरावट के साथ ₹1,530.75 पर ट्रेड करता नजर आया। इन सबके अलावा, विप्रो और ओएनजीसी में भी सुस्ती और लाल निशान में कारोबार दर्ज किया गया।

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
सेक्टोरल इंडेक्स के आंकड़ों पर नजर डालें तो निफ्टी आईटी 1.41% में भारी गिरावट देखने को मिला। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी बैंक में 0.26% और निफ्टी रियल्टी में 0.35% की तेजी दर्ज की गई, जिसने कुल बाजार को लाल निशान में जाने से बचा लिया। निफ्टी पीएसयू बैंक भी 0.19% बढ़कर हरे निशान में टिके रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.