Saturday, October 10, 2026
spot_img

Latest Posts

सिनेमाघरों के बाद OTT पर इमरान हाशमी का होगा कब्जा, जानें कब और कहां देखें फिल्म ‘आवारापन 2’

इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ अब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। शिवम पंडित की वापसी, पुराने गाने और रोमांटिक-एक्शन कहानी फैंस को आकर्षित कर रही है।
इमरान हाशमी के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद उनकी फिल्म ‘आवारापन 2’ अब ओटीटी पर भी दस्तक दे चुकी है। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। साल 2007 में आई फिल्म ‘आवारापन’ को भले ही रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर खास सफलता नहीं मिली थी, लेकिन समय के साथ इसने दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बना ली। फिल्म के गाने और इमरान हाशमी के किरदार शिवम पंडित को आज भी काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में सीक्वल को लेकर दर्शकों में खास उत्साह देखने को मिला। अब फिल्म की ओटीटी रिलीज के बाद फैंस इसे घर बैठे देख सकते हैं।
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई ‘आवारापन 2’?
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ अब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो साझा करके इसकी जानकारी दी। इस वीडियो में इमरान हाशमी अपने जाने-पहचाने गंभीर अंदाज में नजर आते हैं और हेडफोन लगाकर ‘तेरा मेरा रिश्ता’ गाना सुनते दिखाई देते हैं। यह गाना पहली फिल्म से जुड़ी दर्शकों की यादों को ताजा करता है। प्राइम वीडियो ने वीडियो के साथ शिवम पंडित से एक बार फिर मिलने का संदेश साझा किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। एक यूजर ने इमरान हाशमी के स्टारडम की तारीफ करते हुए लिखा कि पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री एक तरफ और इमरान हाशमी एक तरफ हैं। वहीं, दूसरे फैन ने गाने के प्रति अपने जुड़ाव का जिक्र किया। कुछ दर्शकों ने अभिनेता के अंदाज की तारीफ की तो कुछ ने फिल्म के ओटीटी पर आने की खुशी जाहिर की।
करीब दो दशक बाद फिर लौटे शिवम पंडित
‘आवारापन 2’ की सबसे बड़ी खासियत इमरान हाशमी का शिवम पंडित के किरदार में वापस आना है। पहली फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था और उसमें शिवम की कहानी ने दर्शकों को भावुक कर दिया था। वक्त के साथ फिल्म को कल्ट क्लासिक जैसा दर्जा मिला और इसके संगीत ने भी लोकप्रियता हासिल की। सीक्वल में कहानी को आगे बढ़ाया गया है। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है, जबकि इसकी पटकथा नितिन कक्कड़, बिलाल सिद्दीकी और विशेष भट्ट ने लिखी है। इसका निर्माण विशेष फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। इमरान हाशमी के अलावा फिल्म में दिशा पाटनी, शबाना आजमी, पूरन गैबी, विजयंता कोहली और सुविंदर विक्की जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।

क्या है ‘आवारापन 2’ की कहानी?
फिल्म की कहानी शिवम पंडित के जीवन के उस दौर को दिखाती है, जब वह अपराध की दुनिया से दूर हो चुका है। राजस्थान के एक दूरदराज गांव में अपनी प्रेमिका आलिया की कब्र के पास बैठा शिवम अपने अतीत और जिंदगी के मकसद को लेकर सवालों से जूझता है। बीते समय में किए गए कामों का बोझ उसके मन पर है और वह दुनिया से दूरी बनाकर अकेले रहना चाहता है। हालांकि उसकी जिंदगी में एक अप्रत्याशित रिश्ता उम्मीद की नई किरण लेकर आता है। शिवम को लगता है कि शायद वह जिंदगी में कुछ खोया हुआ दोबारा हासिल कर सकता है, लेकिन हालात उसे फिर उसी दुनिया में खींच लेते हैं, जिससे वह बाहर निकल चुका था। बैंकॉक में चल रही कार्टेल की लड़ाई के बीच उसकी जिंदगी एक बार फिर खतरनाक मोड़ ले लेती है। इसके बाद शिवम को अपने अतीत, रिश्तों और मौजूदा परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन?
‘आवारापन 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज के बाद समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली थीं। हालांकि फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पुरानी यादों और इमरान हाशमी की वापसी के कारण उत्साह बना रहा। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में करीब 213.01 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.