Sunday, June 14, 2026
spot_img

Latest Posts

पहले दिल्ली और अब हरियाणा में टैक्स फ्री हुई ‘भारत भाग्य विधाता’, कंगना की फिल्म देख बोले CM सैनी- ‘दमदार कहानी’

कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ रिलीज के बाद खूब सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म को पहले ही दिल्ली में टैक्स फ्री कर दिया गया है और अब हरियाणा में भी फिल्म को टैक्स-फ्री घोषित कर दिया गया है।
कंगना रनौत की हालिया रिलीज फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। शुक्रवार, 12 जून 2026 को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई और अब खूब सुर्खियां बटोर रही है। दर्शकों से इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म को अब हरियाणा में टैक्स-फ़्री घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने शनिवार को चंडीगढ़ में फिल्म के मेकर्स द्वारा आयोजित एक स्पेशल स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया और फिल्म देखी। इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ‘भारत भाग्य विधाता’ को प्रेरणादायक और साहस से भरी फिल्म बताते हुए हरियाणा में टैक्स फ्री करने का ऐलान किया।
हरियाणा में टैक्स-फ्री हुई ‘भारत भाग्य विधाता’
फ़िल्म देखने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसकी जमकर तारीफ की। फिल्म के संदेश की तारीफ करते हुए उन्होंने इसे साहस, करुणा, कर्तव्य और इंसानियत की एक मज़बूत कहानी बताया। ‘भारत भाग्य विधाता’ की स्क्रीनिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम सैनी ने कहा, “मैंने ये फिल्म देखी और बस यही कहना चाहूंगा कि ऐसी प्रेरणादायक फिल्में, जो हमें प्रेरित करती हैं, उन्हें हम सभी को देखना चाहिए। हम इसे हरियाणा में ‘टैक्स-फ़्री’ घोषित करेंगे क्योंकि यह हमें प्रेरित करती है और हमें हमारे कर्तव्यों का अहसास कराती है।’
दिल्ली में भी टैक्स फ्री हुई ‘भारत भाग्य विधाता’
इससे पहले, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी कंगना रनौत की हालिया रिलीज फिल्म की तारीफ की थी। उन्होंने फिल्म में कंगना की परफॉर्मेंस की भी जमकर तारीफ की और इस संबंध में एक पोस्ट भी साझा किया। अपने X पोस्ट में सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा, ‘कंगना रनौत जी की दमदार परफ़ॉर्मेंस फिल्म की भावनाओं और संदेश को बहुत अच्छे से पहुंचाती है। ऐसी फिल्में समाज में सेवा, संवेदनशीलता और कर्तव्य की भावना को मज़बूत करती हैं। पूरी टीम को दिल से शुभकामनाएं।’

‘भारत भाग्य विधाता’ की कहानी क्या है?
मनोज तापड़िया द्वारा लिखित और निर्देशित ‘भारत भाग्य विधाता’ की कहानी की बात करें तो ये 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म की कहानी जिसमें कामा अस्पताल और इसकी नर्सों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्होंने आतंकी हमले के दौरान अपनी जान पर खेलकर 400 से ज्यादा मरीजों की रक्षा की थी।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.