Sunday, August 23, 2026
spot_img

Latest Posts

पूनम ढिल्लों अस्पताल में हुईं भर्ती, डेंगू की चपेट में आईं एक्ट्रेस, अब कैसी है हालत?

अभिनेत्री पूनम ढिल्लों डेंगू की चपेट में आ गई हैं, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस खबर से अभिनेत्री के फैंस चिंता में पड़ गए हैं और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए परेशान हैं।
सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन की प्रेसिडेंट और दिग्गज अभिनेत्री पूनम ढिल्लों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ‘सोहनी माहीवाल’, ‘ये वादा रहा ’ और ‘नाम’ जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वालीं पूनम ढिल्लों डेंगू की चपेट में आ गई हैं, जिसके चलते उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद पूनम ढिल्लों के फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो उठे हैं और सोशल मीडिया पर उनकी रिकवरी के लिए दुआएं कर रहे हैं।

अब कैसी हैं पूनम ढिल्लों?
विक्की लालवानी ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में पूनम ढिल्लों का हेल्थ अपडेट दिया है है और बताया कि जब उन्हें इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने सुबह पूनम ढिल्लों से मैसेज करके उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। इस मैसेज का जवाब देते हुए अभिनेत्री ने बताया कि वह अब पहले से बेहतर हैं और रिकवर कर रही हैं। दूसरी तरफ अभिनेत्री के फैंस इस खबर के सामने आने के बाद लगातार उनकी सेहत को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि वह जल्दी ही इस गंभीर बीमारी से बाहर आ जाएंगी।

CINTAA विवाद और पूनम ढिल्लों
पूनम ढिल्लों के डेंगू के चपेट में आने और अस्पताल में भर्ती होने की खबर ऐसे समय पर आई है, जब सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन यानी CINTAA के भीतर नेतृत्व को लेकर विवाद जोरों पर है। पिछले दिनों ही इस संगठन के कई सदस्यों ने मौजूदा नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए इस्तीफा दे दिया। इस विवाद की शुरुआत अगस्त में हुई, जब संगठन के 11 कार्यकारी समिति सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया। इनमें आठ निर्वाचित सदस्य शामिल थे। इस्तीफा देने वाले सदस्यों ने संगठन में पारदर्शिता और सामूहिक निर्णय प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए हैं और फिर नए चुनाव की मांग की है।

उपासना सिंह ने लगाए ‘तानाशाही’ के आरोप
CINTAA की जनरल सेक्रेटरी उपासना सिंह ने भी प्रेसिडेंट पूनम ढिल्लों और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद्मिनी कोल्हापुरे पर तानाशाही के आरोप लगाए हैं। विक्की लालवानी के साथ बातचीत के दौरान उपासना ने दावा किया कि संगठन में जो भी सदस्य पूनम ढिल्लों की बात से सहमत नहीं होते उन्हें शो-कॉज नोटिस भेजे जाते थे। बातचीत के दौरान उपासना सिंह ने कहा था कि जो ‘जी मैडम’ नहीं कहता, उसे कारण बताओ नोटिस भेजा जाता है और अब तक कमेटी के 11 लोग इस्तीफा दे चुके हैं। हालांकि, बाद में पूनम ढिल्लों ने उपासना सिंह के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह किसी भी तरह के कीचड़ उछालने वाले खेल में शामिल नहीं होना चाहतीं।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.