Friday, August 21, 2026
spot_img

Latest Posts

बदला, संघर्ष और मां का अटूट प्यार, सामने आया तापसी पन्नू की फिल्म ‘गांधारी’ का फर्स्ट लुक, तय हुई रिलीज डेट

तापसी पन्नू की नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘गांधारी’ की रिलीज डेट तय हो गई, फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित और देवाशीष मखीजा निर्देशित इस फिल्म में तापसी अपनी बेटी को बचाने वाली उग्र मां के किरदार में दिखेंगी।
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने अपनी आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘गांधारी’ की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर और रिलीज डेट भी जारी कर दिया है। ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ की शानदार सफलता के बाद तापसी पन्नू और लेखिका-निर्माता कनिका ढिल्लों की जोड़ी एक बार फिर नेटफ्लिक्स पर वापसी कर रही है। देवाशीष मखीजा के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक मां के अपने बच्चे को बचाने के लिए उठाए जाने वाले चरम कदमों और उसकी अटूट निष्ठा पर आधारित है।
सामने आया फिल्म का दमदार पोस्टर
जारी किए गए पोस्टर में तापसी पन्नू एक बेहद उग्र और मजबूत महिला के रूप में केंद्र में दिखाई दे रही हैं। डार्क और सस्पेंस भरे बैकग्राउंड के साथ उनके पीछे एक देवी की छाया नजर आती है, जो प्रतिशोध, संघर्ष और रक्षा की एक गहरी कहानी की ओर इशारा करती है। पोस्टर में तापसी के आसपास चार अन्य किरदारों को भी स्थान दिया गया है। पोस्टर साझा करते हुए नेटफ्लिक्स इंडिया ने कैप्शन में लिखा कि सबकी आंखों से बहुत जल्द पट्टी उतरने वाली है और ‘गांधारी’ 3 सितंबर को प्लेटफॉर्म पर आ रही है।
कब और कहां होगी रिलीज, जानिए स्टार कास्ट
यह एक्शन से भरपूर इमोशनल-थ्रिलर फिल्म 3 सितंबर 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म में तापसी पन्नू मुख्य भूमिका ‘बनी’ का किरदार निभा रही हैं, जो अपनी लापता बेटी की तलाश में किसी भी हद तक जाने को तैयार है। तापसी के अलावा फिल्म में इशवाक सिंह, छाया कदम, स्वास्तिका मुखर्जी, मीता वशिष्ठ और जतिन सरना जैसे मंजे हुए कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

लेखिका कनिका ढिल्लों ने जाहिर किए अपने विचार
फिल्म के बारे में बात करते हुए लेखिका और निर्माता कनिका ढिल्लों ने बताया कि ‘गांधारी’ के जरिए वे एक ऐसी महिला की कहानी बताना चाहती थीं जो विपरीत परिस्थितियों के आगे झुकने से साफ इनकार कर देती है। उन्होंने कहा कि बनी का सफर बेहद भावनात्मक, सीधा और व्यक्तिगत है। तापसी के साथ दोबारा काम करने पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा कि उनके बीच एक मजबूत रचनात्मक तालमेल है और तापसी को इस किरदार में ढलते देखना बेहद खास अनुभव रहा। निर्देशक देवाशीष और नेटफ्लिक्स के साथ इस सहयोग को लेकर वे काफी उत्साहित हैं।
तापसी पन्नू का वर्कफ्रंट
तापसी पन्नू के हालिया काम की बात करें तो उन्हें इससे पहले अनुभव सिन्हा की क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘अस्सी’ में देखा गया था, जिसमें उनके साथ मोहम्मद जीशान अय्यूब, हितेश दहिया और जतिन गोस्वामी मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म इसी साल 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बाद में 17 अप्रैल 2026 को डिजिटल प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम की गई थी। अब फैंस ‘गांधारी’ में उनके एक और धमाकेदार प्रदर्शन का इंतजार कर रहे हैं।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.