Sunday, November 1, 2026
spot_img

Latest Posts

पीएम मोदी के राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।
सीएम धामी ने की पीएम मोदी की तारीफ

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और देश के विकास के प्रति समर्पण का काल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में देश को नई दिशा और नई ऊर्जा देने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र के संकल्प की दिशा में निरंतर आगे बढ़ता रहे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के लंबे और सफल सार्वजनिक जीवन के लिए देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र भूमि से भगवान विश्वनाथ का आशीर्वाद लेना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
सीएम धामी ने की पीएम मोदी के लिए पूजा

सीएम धामी ने एक्स हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन में राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तरकाशी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन के साथ समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। प्रधानमंत्री जी की 25 वर्षों की यह सेवा यात्रा विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की यात्रा रही है। उनके नेतृत्व में विकास के साथ-साथ हमारी आस्था, संस्कृति और विरासत को भी नई शक्ति मिली है। देवभूमि उत्तराखण्ड के तीर्थस्थलों का विकास और धार्मिक विरासत का संरक्षण इसी संकल्प को आगे बढ़ा रहा है। बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से प्रधानमंत्री को दीर्घायु प्रदान करने तथा उन्हें निरंतर राष्ट्रसेवा की शक्ति देने की प्रार्थना की।
पीएम मोदी के नेतृत्व पर केंद्रीय कैबिनेट का प्रस्ताव

इससे पहले मंगलवार को, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सरकार के शीर्ष पर प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के निर्बाध नेतृत्व की सराहना की। कैबिनेट ने कहा कि पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में और बाद में प्रधानमंत्री के रूप में पीएम मोदी की असाधारण यात्रा राष्ट्र प्रथम और नागरिक प्रथम के सिद्धांत द्वारा निर्देशित रही है। कैबिनेट ने कहा कि गुजरात में लगातार तीन जनादेश और लगातार तीन लोकसभा चुनावों में जीत लोगों द्वारा मोदी में दिखाए गए स्थायी विश्वास को दर्शाती है।

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.