Wednesday, July 29, 2026
spot_img

Latest Posts

बांका के बलिया गांव में डबल मर्डर से सनसनी, स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने दो युवकों को गोलियों से भूना

बांका जिले बलिया गांव में गोलीबारी की घटना सामने आई है। देर रात स्कॉर्पियो सवार अज्ञात बदमाशों ने दो बाइक सवार युवकों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गए।

बांका जिले के अमरपुर प्रखंड की रतनपुर मकदूम्मा पंचायत में पड़ने वाले गांव बलिया में रविवार की रात हुए दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। स्कॉर्पियो सवार अज्ञात बदमाशों ने बाइक पर सवार दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिससे दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर कार लेकर मौके से फरार हो गए।

मृतकों की पहचान बलिया गांव निवासी गुंजन सिंह और सीटू सिंह के रूप में हुई है। वारदात की सूचना मिलते ही अमरपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की। कुछ ही देर बाद पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार, एसडीपीओ अमर विश्वास और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी मौके पर पहुंची और वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए गए।

स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने की फायरिंग

पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला गोलीबारी का लग रहा है। चश्मदीदों की मानें तो स्कॉर्पियो से आए बदमाशों ने दोनों युवकों को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग की, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर तेज रफ्तार से कार चलाते हुए फरार हो गए। गांव के एक सुनसान रास्ते पर घटना को अंजाम दिया गया।

2 बाइक सवार युवकों को मारी गोली 

मरने वालों की पहचान कर ली गई है। दोनों युवक धर्मराय गांव के बताए जा रहे हैं। मरने वालों में एक का नाम गुंजन और एक का नाम शिशु है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मरने वाले युवकों के साथ एक तीसरा युवक भी मौजूद था, जो गोलीबारी के बाद वहां से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और उससे पूछताछ के बाद घटना के कारणों का खुलासा होने और मामले की तह तक जाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

 

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर विभिन्न बिंदुओं पर जांच जारी है। एसपी ने कहा कि अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और मामले का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.