Tuesday, August 11, 2026
spot_img

Latest Posts

शादी के 18 महीने बाद भी पत्नी ससुराल में नहीं रह रही, पति का आरोप- ससुराल बुलाकर रहने का बनाया जा रहा दबाव; विरोध पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का दावा

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र के सुभखा ग्राम निवासी अमरेश कुमार ने अपनी पत्नी रेश्मि कुमारी को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। अमरेश का कहना है कि उनकी शादी को करीब 18 महीने हो चुके हैं, लेकिन शादी के बाद से ही पत्नी उनके साथ ससुराल में नियमित रूप से नहीं रह रही हैं। अमरेश के अनुसार, पत्नी अपने मायके पक्ष के माता-पिता की बात मानती हैं और उनके कहने के अनुसार ही निर्णय लेती हैं।

अमरेश कुमार के मुताबिक उनकी पत्नी रेश्मि कुमारी के पिता सरवन यादव भागलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के साहिबगंज के रहने वाले हैं। अमरेश का आरोप है कि शादी के शुरुआती दिनों में वह पत्नी को अपने साथ पंजाब भी लेकर गए थे, लेकिन वहां पत्नी के पिता सरवन यादव की ओर से दबाव बनाया गया। इसके बाद पत्नी को वापस ससुराल भेज दिया गया।

अमरेश का आरोप है कि अब जब वह अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल जाने की बात करते हैं तो उन्हें मारपीट करने और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उनका कहना है कि पत्नी रेश्मि कुमारी अपने पिता सरवन यादव और मां रामदुलारी के कहने पर चलती हैं। हालांकि,

अमरेश के अनुसार, ससुराल पक्ष की ओर से उन पर यह दबाव बनाया जा रहा है कि वह अपने परिवार को छोड़कर पत्नी के मायके में आकर रहें। अमरेश का कहना है कि वह ऐसा नहीं कर सकते, क्योंकि उनके घर में उनकी मां और छोटा भाई हैं। उनके पिता भी बाहर रहकर काम करते हैं। ऐसे में परिवार की जिम्मेदारियों को छोड़कर ससुराल में रहना उनके लिए संभव नहीं है।

अमरेश ने बताया कि वह स्वयं भी काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं और अपने परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने की कोशिश करते हैं। उनका कहना है कि वह किसी प्रकार का विवाद या लड़ाई-झगड़ा नहीं चाहते। उनकी सिर्फ इतनी इच्छा है कि उनकी पत्नी सुरक्षित तरीके से उनके घर आएं और परिवार के साथ मिल-जुलकर रहें।

पति का कहना है कि शादी के बाद से चल रही इस स्थिति के कारण वह मानसिक रूप से परेशान हैं। उनका आरोप है कि एक तरफ पत्नी को अपने साथ रखने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ससुराल पक्ष की ओर से उन्हें अपने घर में आकर रहने के लिए कहा जा रहा है। अमरेश का कहना है कि वह अपने माता-पिता और छोटे भाई को छोड़कर ससुराल में रहना नहीं चाहते।

अमरेश ने संबंधित अधिकारियों से मामले में निष्पक्ष हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि दोनों परिवारों के बीच बातचीत कर विवाद का शांतिपूर्ण समाधान कराया जाए, ताकि पति-पत्नी साथ रह सकें और परिवार में किसी तरह का तनाव न रहे।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह किसी के खिलाफ लड़ाई या कार्रवाई कराने की बजाय अपनी पत्नी के साथ वैवाहिक जीवन सामान्य रूप से चलाना चाहते हैं। उनका कहना है कि पत्नी अपने ससुराल में परिवार के साथ रहे और दोनों पक्षों के बीच आपसी समझ से विवाद समाप्त हो, यही उनकी प्राथमिकता है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.