Monday, July 6, 2026
spot_img

Latest Posts

BJP अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार यूपी पहुंचे नितिन नवीन, विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति पर होगा मंथन

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर पहली बार लखनऊ पहुंचे, जहां 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन होगा। वह प्रदेश कार्यकारिणी, कोर ग्रुप, जिला अध्यक्षों और सहयोगी संगठनों के साथ बैठक कर संगठन मजबूत करने, बूथ रणनीति और चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 2 दिन के दौरे पर शनिवार को लखनऊ पहुंचे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका उत्तर प्रदेश का पहला दौरा है। पार्टी इसे 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी शंखनाद के तौर पर देख रही है। माना जा रहा है कि इस दौरे में मिशन-2027 को लेकर भाजपा की रणनीति को अंतिम रूप देने की दिशा में अहम चर्चा होगी।
बीजेपी अध्यक्ष ने लखनऊ में किया भव्य रोड शो
बता दें कि लखनऊ पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एयरपोर्ट पर नितिन नवीन का स्वागत किया। इस मौके पर उनका स्वागत करने के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, योगी सरकार के कई मंत्री और पार्टी नेता मौजूद थे। इसके बाद नितिन नवीन ने लखनऊ में रोड शो किया। रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। पूरे मार्ग पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
नई प्रदेश कार्यकारिणी के साथ पहली अहम बैठक
हाल ही में बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया है। अब इस नई टीम को चुनावी मोड में सक्रिय करने की तैयारी शुरू हो गई है। अपने 2 दिवसीय दौरे के दौरान नितिन नवीन प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और नई टीम के कामकाज, संगठन की तैयारियों तथा जमीनी प्रभाव का आकलन करेंगे। साथ ही पदाधिकारियों से फीडबैक और सुझाव भी लिए जाएंगे।

प्रदेश BJP के कोर ग्रुप की होगी सबसे अहम बैठक
दौरे के अंतिम दिन बीजेपी के प्रदेश कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दोनों क्षेत्रीय प्रचारक मौजूद रहेंगे। इसके अलावा नितिन नवीन 98 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। अवध क्षेत्र के शक्ति केंद्र प्रभारियों के साथ भी संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा होगी। वहीं RSS, VHP और ABVP के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक का कार्यक्रम है।

विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति पर फोकस
बीजेपी नेतृत्व इस दौरे के जरिए 2027 विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को पूरी तरह सक्रिय करना चाहता है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, बैठकों में निम्न अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है:

2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में हुए नुकसान की भरपाई के लिए नया रोडमैप तैयार किया जाएगा।
बूथ स्तर पर जातीय समीकरणों की समीक्षा कर माइक्रो प्लानिंग की जाएगी।
सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल मजबूत करने पर जोर रहेगा।
विपक्ष के नैरेटिव का जवाब देने के लिए जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को नए दायित्व और रणनीति दी जाएगी।
वोटर आउटरीच कार्यक्रम को और प्रभावी बनाने पर भी विशेष चर्चा होगी।
64 पदाधिकारियों वाली नई टीम पर होगी चर्चा
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की नई टीम में कुल 64 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। इस टीम के गठन में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इसी टीम के साथ मिशन-2027 की तैयारियों की समीक्षा करेंगे और उत्तर प्रदेश में बीजेपी की चुनावी रणनीति को और मजबूत बनाने पर मंथन करेंगे। बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का यह पहला उत्तर प्रदेश दौरा संगठनात्मक दृष्टि से काफी

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.