Wednesday, July 29, 2026
spot_img

Latest Posts

अगले हफ्ते न्यूजीलैंड जाएंगे PM मोदी, FTA के बाद दोनों देशों के विकास को मिलेगी रफ्तार

पीएम मोदी अगले हफ्ते न्यूजीलैंड जाएंगे। न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने एक्स पर एक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम अप्रैल में हुए न्यूजीलैंड-भारत फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के जरिए दोनों देशों के रिश्तों को एक नए स्तर पर ले जा रहे हैं।
पीएम मोदी अगले हफ्ते न्यूजीलैंड का दौरा करेंगे। न्यूजीलैंज के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर कहा कि दोनों देशों के नेता न्यूजीलैंड-भारत फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के जरिए अपने संबंधों को एक नए स्तर पर ले जाएंगे। बता दें कि इसी साल भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर हस्ताक्षर किए जाने की घोषणा की गई। ऐसे में पीएम मोदी का न्यूजीलैंड दौरा दोनों देशों के लिए बेहद अहम होने वाला है। इससे पहले न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन भारत दौरे पर आए थे। यहां वह कई कार्यक्रमों में शामिल हुए और पीएम मोदी से मुलाकात भी की थी।
न्यूजीलैंड के पीएम ने किया पोस्ट
न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा गया है, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते न्यूजीलैंड की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा करेंगे। भारत दुनिया की सबसे बड़ी और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और न्यूजीलैंड की आर्थिक समृद्धि के लिए बहुत महत्वपूर्ण देश है। हम अप्रैल में हुए न्यूजीलैंड-भारत फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के जरिए दोनों देशों के रिश्तों को एक नए स्तर पर ले जा रहे हैं, जिससे न्यूजीलैंड में ज्यादा नौकरियां मिलेंगी, निर्यात बढ़ेगा और आर्थिक विकास मजबूत होगा। इससे 1.4 अरब लोगों के बाजार में हमारे सामान और सेवाओं के निर्यात को बढ़ाने के नए मौके मिलेंगे, जिससे कीवी समुदायों में ज्यादा पैसा आएगा, नौकरियां पैदा होंगी और वेतन में बढ़ोतरी होगी।”
दोगुना होगा व्यापार
बता दें कि इससे पहले 6 मई को, न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले ने कहा था कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच आपसी व्यापार कुछ ही वर्षों में दोगुना होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों देश एक उच्च-गुणवत्ता वाले फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को अंतिम रूप दे रहे हैं। मंत्री टॉड मैक्ले ने ANI से बताया कि FTA न्यूजीलैंड के उन ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करता है जो अच्छी क्वालिटी का सामान और सेवाएं चाहते हैं, और ये चीजें भारतीय बाजार में आसानी से उपलब्ध हैं। न्यूजीलैंड सरकार अगले 15 सालों में भारत में 20 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक का निवेश बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

अप्रैल में हुई फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की घोषणा
दरअसल, इसी साल अप्रैल में भारत और न्यूजीलैंड ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की, जो दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। यह एक व्यापक ढांचा है जिसमें बाजार तक पहुंच, कृषि उत्पादकता, निवेश, टैलेंट मोबिलिटी (प्रतिभाओं की आवाजाही), खेल, पर्यटन और लोगों के बीच आपसी संबंधों में सहयोग शामिल है। इस FTA को दोनों देशों के मैन्युफैक्चरर्स, किसानों, MSME, महिला उद्यमियों, छात्रों और कुशल पेशेवरों को फा

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.