Friday, October 23, 2026
spot_img

Latest Posts

फेल प्रॉडक्ट की बार-बार लॉन्चिंग, राहुल देश के लिए पहेली बन गए हैं’, BJP का विपक्ष पर बड़ा हमला

संजय राउत के ‘रिजीम चेंज’ वाले बयान पर बड़ा विवाद छिड़ गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी के वियतनाम से लौटने पर देश में रिजीम चेंज होगा। अब बीजेपी ने इसे लेकर राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर बड़ा हमला किया है।
बीजेपी ने विपक्षी दलों पर देश में अस्थिरता और रिजीम चेंज (सत्ता परिवर्तन) की साजिश रचने का आरोप लगाया है। बीजेपी प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने हाल ही में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखे राजनीतिक हमले किए हैं। सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी के सभी प्रयोग विफल हो रहे हैं। उनका ट्रैक रिकॉर्ड कांग्रेस के लिए समस्या बन गया है। राहुल गांधी चंपत होकर चंपा हो गए हैं और विदेशों से आकर देश-विरोधी प्रचार करते हैं।

बता दें कि शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत के उस बयान के बाद भारत की राजनीति में ‘रिजीम चेंज’ को लेकर बड़ा विवाद छिड़ गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी के वियतनाम से लौटने पर देश में रिजीम चेंज होगा।

‘राहुल ने कई राजनीतिक प्रयोग किए और सभी विफल रहे’
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लोकसभा में अपने सबसे निम्न स्तर पर पहुंचीं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 50 के नीचे आ गई। बीजेपी प्रवक्ता ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कई राजनीतिक प्रयोग किए और सभी विफल रहे। राहुल गांधी ने पार्टी के भीतर चुनाव कराने की बात कही लेकिन कुछ नहीं हुआ। राहुल ने वंशवादी राजनीति के खिलाफ बात की, लेकिन गांधी परिवार से ही तीन लोग सांसद हैं।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.