Friday, October 23, 2026
spot_img

Latest Posts

30 साल की महिला क्रिकेटर ने किया संन्यास का ऐलान, 2016 में किया था इंटरनेशनल डेब्यू, सिर्फ 20 मैचों में मिला मौका

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज सब्बीनेनी मेघना ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उन्होंने सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। मेघना 2022 में कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रही थीं।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज सब्बीनेनी मेघना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। महज 30 साल की उम्र में उनके इस फैसले से खेल जगत और उनके फैंस को एक बड़ा झटका लगा है। मेघना ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे और देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की पूरी कोशिश की। मेघना को अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 20 मैचों में खेलने का मौका मिला।
2016 में मेघना ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया था डेब्यू
आंध्र प्रदेश की रहने वाली सब्बीनेनी मेघना ने साल 2016 में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर के दौरान कुल मिलाकर सिर्फ 20 इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें 3 वनडे और 17 टी20 मैच शामिल हैं। हालांकि कम मौके मिलने के बावजूद उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी को काफी प्रभावित किया। वनडे मैचों में उन्होंने एक अर्धशतक की मदद से 114 रन बनाए, जबकि टी20 फॉर्मेट में भी एक फिफ्टी की बदौलत 258 रन अपने नाम किए। इसके अलावा WPL में भी उन्होंने अपनी छाप छोड़ी।

मेघना के करियर का सबसे सुनहरा पल साल 2022 का कॉमनवेल्थ गेम्स रहा, जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय महिला टीम को सिल्वर मेडल जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके साथ ही वह साल 2024 में खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की विजेता टीम का अहम हिस्सा रहीं।

मेघना ने सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
क्रिकेट को अलविदा कहते हुए मेघना ने सोशल मीडिया पर एक बहुत ही भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि दुनिया के सबसे बड़े मंच पर देश की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा था। उन्होंने अपने परिवार, कोच, टीम के साथियों और सपोर्ट स्टाफ का दिल से शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने हर मुश्किल वक्त में उनका साथ दिया। इसके अलावा उन्होंने बीसीसीआई, आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन और अपनी फ्रेंचाइजी टीमों का भी आभार जताया।

मेघना ने अपने संदेश के अंत में कहा कि भले ही उनके खेलने के दिन अब खत्म हो गए हैं, लेकिन क्रिकेट के साथ उनका रिश्ता कभी नहीं टूटेगा। वह आगे भी खेल से जुड़ी रहेंगी और अपनी जिंदगी आने वाली नई पीढ़ी को गाइड करने तथा खेल की सेवा करने के लिए समर्पित करेंगी।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.