अगर कड़ी मेहनत करने के बाद भी आपके जीवन में लगातार मुसीबतें आ रही है और किसी काम में सफलता नहीं मिल रही है तो केसर के पानी के उपाय आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। जानिए इन आसान उपायों के बारे में कि कैसे और क्या करना होगा।
अगर आपको मेहनत के बाद भी मनचाहे परिणाम नहीं मिल रहे, धन से जुड़ी परेशानियों से घिरे हैं और घर का माहौल भी तनावपूर्ण रहता है, तो केसर के कुछ उपाय बहुत हद तक राहत दे सकते हैं। ज्योतिष में केसर को शुभता, सकारात्मक ऊर्जा और देवगुरु बृहस्पति की कृपा का प्रतीक बताया है। केसर का संबंध समृद्धि, सम्मान और आध्यात्मिक उन्नति से भी होता है। इसलिए पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठानों में विशेष रूप से इसका उपयोग किया जाता है। यहां जानिए केसर के पानी से जुड़े कुछ खास उपाय।
केसर के पानी का छिड़काव
वास्तु और ज्योतिष के अनुसार घर का मुख्य द्वार ऊर्जा के प्रवेश का प्रमुख स्थान माना जाता है। सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बनाए रखना चाहते हैं, तो एक कटोरी साफ पानी में कुछ केसर के रेशे डालकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। फिर इस पानी को मुख्य द्वार और उसके आसपास छिड़कें। कहते हैं कि खास तौर पर गुरुवार के दिन यह उपाय करने से बहुत ही जल्दी शुभ परिणाम मिलते हैं।
बृहस्पति को मजबूत करने का उपाय
ज्योतिष में केसर का संबंध गुरु ग्रह से बताया जाता है। जिन लोगों की कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर होता है, उन्हें कई क्षेत्रों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में केसर का यह उपाय मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा देता है।
केसर को गंगाजल या साफ पानी में घिसकर तिलक जैसा घोल तैयार करें।
इस तिलक को घर के मंदिर, पूजा स्थल या भगवान की मूर्तियों पर लगाएं।
तिजोरी पर केसर का तिलक
तिजोरी या धन रखने वाली अलमारी पर केसर का तिलक लगाने या स्वास्तिक बनाने से आर्थिक स्थिरता बनी रहती है।
इस उपाय को धन की बरकत और फिजूल खर्चो पर नियंत्रण से भी जोड़ा जाता है। कारोबारी लोग अपने प्रतिष्ठान में इस उपाय को अपनाते हैं।
नहाने के पानी में मिलाएं केसर
अपने नहाने के पानी में थोड़ी मात्रा में केसर मिलाएं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार केसर मन को शांत रखने वाली ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।
अगर घर में तनाव या मानसिक अशांति का माहौल बना रहता है, तो पानी में थोड़ी मात्रा में केसर मिलाकर स्नान करने की सलाह दी जाती है।
कई लोग महत्वपूर्ण कार्य या इंटरव्यू से पहले भी यह उपाय करते हैं।




