Thursday, June 18, 2026
spot_img

Latest Posts

नहीं होगी शुगर की बीमारी, इन चीजों से बना लें दूरी

डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी है। इससे बचना है तो अपनी लाइफस्टाइल में सुधार जरूर कर लें। खाने में मैदा वाली चीजों से एकदम दूरी बना लें। बाहर के खाने में मैदा का ज्यादा इस्तेमाल होता है। इससे आपको बचना चाहिए।
शुगर के लिए तेल भी खतरनाक हो सकती है। बाहर एक ही तेल को बार-बार गर्म किया जाता है, जिससे वो तेल शरीर के लिए जहर समान हो जाता है। इसलिए बाहर तली हुई ऑयली चीजें जैसे समोसा, कचौड़ी, भटूरे और पूरी पराठे खाने से बचें।
डायबिटीज से बचने के लिए आपको खाने में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम करनी चाहिए। इसकी बजाय आप प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करें। इससे आपको लंबे समय में शुगर का खतरा कम रहेगा और बढ़ा हुआ शुगर भी कम होगा।
मार्केट में बिकने वाले जूस, पैक्ड फ्लेवर्ड मिल्क और दही, कोल्ड ड्रिंक, सोडा और मीठे चीजों से सेवन से परहेज करें। आपको ज्यादा मिठाई खाने से भी बचना चाहिए। इससे शुगर का खतरा काफी बढ़ जाता है।
खाने के बाद बैठने की आदत से भी दूरी बना लें। दिनभर में कोई न कोई एक फिटनेस एक्टिविटी जरूर करें। इसके साथ ही आपको हर मील के बाद कुछ कदम टहलने की आदत बना लेनी चाहिए। इससे शुगर का खतरा कम होता है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.