Friday, November 6, 2026
spot_img

Latest Posts

रीवा में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत: रात 3 बजे बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची 19 साल की लड़की, करंट लगने से मौत

रीवा में प्रेमी से मिलने पहुंची 19 साल की युवती की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद प्रेमी बदहवास हो गया। दोनों ने युवती के घर से लगभग 500 मीटर दूर एक खेत के पास मिलने की योजना बनाई थी।
मध्य प्रदेश के रीवा में प्रेम प्रसंग से जुड़ी एक मुलाकात दर्दनाक हादसे में तब्दील हो गई। रात के अंधेरे में प्रेमी से मिलने घर से निकली 19 वर्षीय युवती की खेत की बाड़ी में फैले करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जिस मुलाकात के लिए दोनों ने रात का वक्त चुना था, वही युवती की जिंदगी की आखिरी मुलाकात साबित हुई।
पड़ोसी गांव के युवक से था लव अफेयर
घटना रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जानकारी के मुताबिक, 19 वर्षीय युवती का पड़ोसी गांव में रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग था। मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे युवक युवती से मिलने उसके गांव पहुंचा था। दोनों ने युवती के घर से लगभग 500 मीटर दूर एक खेत के पास मिलने की योजना बनाई थी।

बाड़ पार करते ही हो गई मौत
बताया जा रहा है कि युवती भी चुपचाप घर से निकलकर खेत की तरफ पहुंच गई। लेकिन खेत में प्रवेश करने के दौरान जैसे ही उसने लोहे के तारों से बनी बाड़ पार करने की कोशिश की, वह उसमें प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गई। बिजली का झटका इतना तेज था कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रेमिका की मौत देख प्रेमी के उड़े होश
हादसे के बाद मौके पर मौजूद प्रेमी बदहवास हो गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। किसी तरह हिम्मत जुटाकर उसने युवती के भाई को फोन किया और सिसकते हुए बहन की मौत की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां युवती का शव देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई।

खेत की बाड़ी में क्यों दौड़ाया गया था करंट?
घटना की सूचना मिलने पर जवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस खेत में यह हादसा हुआ, उसके चारों ओर लोहे के कंटीले तारों की फेंसिंग की गई थी। आरोप है कि फसल और खेत की सुरक्षा के लिए इन तारों में करंट प्रवाहित किया जा रहा था। इसी की चपेट में आने से युवती की जान चली गई।

खेत मालिक पर मामला दर्ज, प्रेमी की भूमिका भी जांच के दायरे में
जवा थाने के ASI अखिलेश्वर सिंह के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 5 बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच और पूछताछ की। खेत की बाड़ी में करंट प्रवाहित किए जाने के मामले में खेत मालिक के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का यह भी कहना है कि युवती के परिजनों की ओर से प्रेमी के खिलाफ आरोप लगाए जाने पर उसकी भूमिका की भी जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

ट्रक की टक्कर में गर्भवती महिला और बहन की मौत
वहीं, एक अन्य मामले में मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार की खुशियां उजड़ गईं। मां और होने वाले बच्चे के साथ उसकी बहन की भी जान चली गई।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.