Sunday, November 1, 2026
spot_img

Latest Posts

दतिया उपचुनाव के नतीजे पर CM मोहन यादव की प्रतिक्रिया, बोले- विधानसभा चुनाव की तुलना में मिले ज्यादा वोट

दतिया उपचुनाव के नतीजे आने के बाद सीएम मोहन यादव ने बयान देते हुए कहा कि जनता ने जो निर्णय किया, उसको शिरोधार्य करते हैं। आने वाले चुनाव में ताकत से लड़ेंगे और जीतेंगे।
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि जनता ने जो निर्णय किया, उसको शिरोधार्य करते हैं। आने वाले चुनाव में ताकत से लड़ेंगे और जीतेंगे।
पिछले चुनाव से 1700 वोट ज्यादा मिले”
उन्होंने कहा, “कांग्रेस की सीट कांग्रेस के पास है। पिछले विधानसभा चुनाव से हमने 1700 वोट ज्यादा पाए हैं। जनतंत्र में हमारे प्रति जनता का विश्वास है। बीते विधानसभा के बाद से 29 की 29 लोकसभा सीटें अगर जीती है, तो आजादी के बाद पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने जीती है।”

“आने वाले चुनाव में और ताकत से लड़ेंगे, जीतेंगे”
सीएम मोहन यादव ने आगे कहा, “लोकसभा के बाद विधानसभा के उपचुनाव में बुधनी की बीजेपी की सीट वापस हमने अपने पास रखी। अमरवाड़ा की कांग्रेस की सीट भी बीजेपी ने जीती। यह हमारा ट्रैक रिकॉर्ड है। तीनों राज्यसभा चुनाव आजादी के बाद भारतीय जनता पार्टी ने जीती। लोकतंत्र में चुनाव इसी बात के लिए कहते हैं, हमने अपनी बात रखी, कांग्रेस ने अपनी बात रखी, जनता ने जो निर्णय किया, उसको शिरोधार्य करते हैं। आने वाले चुनाव में और ताकत से लड़ेंगे और जीतेंगे।
6 हजार से ज्यादा वोटों से घनश्याम सिंह जीते
गौरतलब है कि दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं बीजेपी के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 6,016 मतों के अंतर से हराया है। यह उपचुनाव कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त होने के कारण कराना पड़ा था। दरअसल, अप्रैल में दिल्ली की एक अदालत द्वारा धोखाधड़ी के एक मामले में उन्हें तीन साल की सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद यह सीट रिक्त हुई थी। 2023 के आम विधानसभा चुनाव में राजेंद्र भारती ने बीजेपी के कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा को हराया था। इस बार बीजेपी ने पूर्व मंत्री मिश्रा के स्थान पर आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा था, लेकिन वे जीत दर्ज करने में असफल रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसे दतिया की जनता की जीत और 2028 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद बताया। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा सरकार के अहंकार और भ्रष्टाचार को बेनकाब कर दिया है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.