Friday, August 14, 2026
spot_img

Latest Posts

मीटर की रीडिंग लेने गए बिजली कर्मचारी को पालतू कुत्तों से कटवाया, जगह-जगह नोंच कर किया लहूलुहान

ग्वालियर के हजीरा थाना इलाके के इंदिरा नगर में एक शख्स ने बिजली कर्मचारी को पालतू कुत्तों से कटवा दिया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में एक मकान मालिक को उसके घर की बिजली रीडिंग लेना इतना नागवार गुजरा कि मकान मालिक ने मीटर की रीडिंग ले रहे बिजली विभाग के कर्मचारी पर अपने पालतू कुत्तों को छोड़ दिया और उसके बाद खुद में लाठी डंडो से कर्मचारी को पीटने लगा। कुत्तों के हमले से बिजली विभाग का कर्मचारी बुरी तरह जख्मी हो गया।

घटना की जानकारी उसने अपने विभाग के अन्य अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों को भी मकान मालिक ने जान से करने की धमकी दे डाली। बिजली विभाग के सभी अधिकारी घायल कर्मचारी को लेकर अस्पताल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

कुत्तों ने काटकर किया लहूलुहान

घटना ग्वालियर शहर के हजीरा थाना इलाके के इंदिरा नगर की है। शिकायत के अनुसार, बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी रविंद्र सिंह राजावत बिरू तोमर के घर की बिलजी बिल मीटर रीडिंग लेने पहुंचे थे। जैसे ही रविन्द्र रीडिंग लेने के लिए बीरू के घर की ओर बड़े तभी बीरू ने आवाज देकर पूछा कि क्या तुम बिजली विभाग से हो। कर्मचारी ने जैसे ही हां बोला तभी मकान मालिक बीरू तोमर ने गाली गलौच करना शुरू कर दिया। घर के अंदर से अपने पालतू कुत्ते “पिटबुल, रोडबिलर, जर्मन सेफर्ट” तीनों को लेकर बाहर आया और मीटर रीडर रविन्द्र राजावत पर छोड़ दिया। तीनों पालतू कुत्तों ने काट कर लहूलुहान कर दिया।

बिजली विभाग के अन्य कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज

इसके बाद घायल रविन्द्र राजावत ने घटना की जानकारी अपने साथी कर्मचारी और अधिकारियों को दी। मौके पर जब बिजली विभाग का अन्य स्टाफ पहुंचा तो आरोपी बीरू तोमर ने उन्हें भी गाली ग्लौच कर जान से मारने की धमकी दे दी। पुलिस ने घायल बिलजी विभाग के कर्मचारी रविन्द्र राजावत की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी बीरू की तलाश शुरू कर दी है।

मुरार इलाके में बच्ची को काटा था पालतू कुत्ता

इससे पहले इसी साल ग्वालियर के मुरार इलाके में एक पालतू कुत्ते के हमले में आठ साल की बच्ची घायल हो गई थी। पुलिस ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया था। यह घटना पुरानी कचहरी के पास घास मंडी इलाके में हुई थी। 28 मई की रात बच्ची अपने घर के बाहर दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी। पुलिस के मुताबिक, सुनील सोनी नाम के पड़ोसी का कुत्ता बिना पट्टे या मज़ल (मुंह पर लगने वाली जाली) के सड़क पर घूम रहा था, तभी रात करीब 9 बजे उसने अचानक बच्ची पर हमला कर दिया। हमले के दौरान बच्ची ज़मीन पर गिर गई और कुत्ते के काटने से उसके पैर में चोट आई। उसकी चीखें सुनकर परिवार वाले और आस-पास के लोग मौके पर पहुँचे और काफी मशक्कत के बाद कुत्ते को दूर हटाया था। वहीं, ग्वालियर शहर के इंदरगंज थाना इलाके में कोचिंग संचालक पर पालतू कुत्ते ने हमला किया था।

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.