Wednesday, July 8, 2026
spot_img

Latest Posts

​सीहोर में भीषण सड़क हादसा; अनियंत्रित होकर कई बार पलटी टवेरा कार, युवती की मौत, 6 घायल

मध्य प्रदेश के सीहोर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवसी की मौत हो गई है। यह पूरा खौफनाक मंजर CCTV में कैद हो गया।
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहाँ भेरूंदा मार्ग पर ग्राम भादाकुई के पास एक तेज रफ्तार टवेरा कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कई बार पलट गई। यह पूरी दर्दनाक घटना पास में लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई है। इस हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार करीब आधा दर्जन (6) लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

नरसिंहपुर जा रहा था परिवार
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, टवेरा वाहन में सवार सभी लोग खंडवा के निवासी थे और किसी कार्य से नरसिंहपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार भेरूंदा मार्ग पर स्थित ग्राम भादाकुई के पास पहुंची, चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। रफ्तार तेज होने के कारण कार सड़क किनारे जाकर हवा में कई बार पलटी और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
मदद के लिए दौड़े स्थानीय लोग
​हादसा इतना भीषण था कि कार के पलटते ही चीख-पुकार मच गई। धमाके की आवाज सुनकर और सीसीटीवी में मंजर देख स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, मृत युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों ने गंवाई थी जान
बता दें कि बीते मंगलवार यानी 7 जुलाई को मध्य प्रदेश के मैहर जिले से भी ऐसे ही भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई थी। यहां एक तेज रफ़्तार SUV के ट्रक से टकराने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई थी और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसा देहात पुलिस स्टेशन इलाके में नेशनल हाईवे नंबर 30 पर रिगरा गांव के पास रात करीब 1 बजे हुआ, जब पीड़ित जन्मदिन की पार्टी से लौटकर मैहर जा रहे थे। मृतकों की पहचान अंकुर पटेल (40), मृदुल पटेल (32), विजय पटेल (30), हरिशंकर पटेल (25) और शिवा पटेल (23) के तौर पर हुई है। सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित स्थानीय कांग्रेस नेता मनीष पटेल के रिश्तेदार थे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.