Tuesday, July 28, 2026
spot_img

Latest Posts

उफनते नाले को पार कर रहा था पंचायत सचिव, बाइक सहित बहा, ड्यूटी से लौट रहा था घर

बालाघाट के लांजी क्षेत्र में एक पंचायत सचिव बाइक सहित उफनते नाले में बह गया। ये घटना सोमवार शाम 4.30 बजे से 5 बजे के बीच की है। पंचायत सचिव अपनी ड्यूटी करके घर लौट रहा था, तभी नाला पार करने के चक्कर में पानी के साथ बह गया।
मध्यप्रदेश के बालाघाट के लांजी थाना क्षेत्र में हुई तेज बारिश के कारण नदी और नाले उफान पर हैं। मूसलाधार बारिश के चलते नदी और नालों में जल स्तर बढ़ गया है, जिससे अब हादसों का दौर भी शुरू हो गया है। जिले के लांजी धाना क्षेत्र में एक पंचायत सचिव उस समय उफनते नाले में पानी के साथ बह गया, जब वह ड्यूटी पूरी करके अपने घर लौट रहा था। लगातार बारिश के चलते लांजी क्षेत्र के कोसमारा से पीपलगांव के बीच मार्ग के नाले पर बने छोटे रपटा के ऊपर भी पानी हो गया था और काफी तेज धार नाले के ऊपर से बह रही थी। इसी नाले को पार करते समय पंचायत सचिव सीताराम घोरमारे अपनी बाइक के साथ ही पानी में बह गया। इस घटना ने पूरे गांव को चिंता में डाल दिया है।
उफनते नाले में बहा पंचायत सचिव
मामला सोमवार, 27 जुलाई करीब 4.30 से 5 बजे के बीच का बताया जा रहा है। जैसे ही ग्रामीणों को पंचायत सचिव सीताराम घोरमारे के पानी में बहने का पता चला, ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और राजस्व विभाग को इस हादसे की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और पंचायत सचिव सीताराम घोरमारे की तलाश को लेकर एसडीआरएफ का बुलाया। अब एसडीआरएफ की टीम पंचायत सचिव की तलाश में जुटी है, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।

ड्यूटी से घर जाते वक्त हुआ हादसा
वॉइस ओवर जानकारी में आया कि सचिव सीताराम घोरमारे ग्राम कोसमारा का ही रहने वाला है। जो कि किरनापुर क्षेत्र के ग्राम ककोड़ी में पदस्थ है। आज 27 जुलाई को वह ग्राम पंचायत ककोड़ी में आया था और अपना कार्यालयीन कार्य करने के पश्चात शाम में अपने घर जा रहा था। शाम लगभग 5 बजे वह अपने गांव के निकट के रपटा जो कि कोसमारा से पीपलगांव के पास है वहां पर पार कर रहा था। रपटा पर पानी बहने के कारण वह बाईक सहित असंतुलित हो गया और रपटा से सीधे नीचे नाले में जा गिरा। जो बाईक सहित पानी में काफी दूर तक बह गया।

परिवार को सता रही अनहोनी की चिंता
बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने भी सचिव सीताराम घोरमारे को पानी में बहते हुए देखा है। जिससे समझा जा रहा है कि वह पानी में डूब गया है। इस घटना के बाद पंचायत सचिव के घर में मातम पसर गया है। ग्रामीणों ने तुरंत ही इस मामले की सूचना पुलिस और राजस्व विभाग को दी गई। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को रपटा से दूर रहने की सलाह दी। साथ ही रेस्क्यू के लिये एसडीआरएफ को बुलाया गया है। चूंकि शाम होने से रेस्क्यू होना मुश्किल हैं। जिससे रेस्क्यू अभियान कल ही संचालित हो सकेगा। कहा जा रहा है कि रपटा के ऊपर पानी बहने के बावजूद सचिव ने बाइक सहित पार करने का जोखिम लिया। जो उसके लिये खतरा बन गया। हालांकि, सचिव के बहने को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हाल ही में इंदौर और महेश्वर से भी दो लोगों के डूबने का मामला सामने आया है, जहां पिकनिक पर गए दो युवक लोधिया कुंड और चोरल डैम में दो युवक डूब गए।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.