Tuesday, June 16, 2026
spot_img

Latest Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ठ नागरिकों से जनसंपर्क अभियान

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, विकास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के राजातालाब मंडल अंतर्गत विभिन्न ग्राम सभाओं में वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध नागरिकों से जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव पहुंचकर वरिष्ठ नागरिकों एवं समाज के सम्मानित व्यक्तियों से मुलाकात की तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों की जानकारी साझा की।

जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत ग्राम सभा धधोरपुर में पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व ग्राम प्रधान चंद्रमा पांडेय जी, ग्राम सभा सड़िया में सेवानिवृत्त नगर निगम कर्मचारी एवं हड्डी तथा नस संबंधी उपचार विशेषज्ञ रामधनी गोंड जी, ग्राम सभा मिल्कीपुर में शिक्षिका कमला पटेल जी, ग्राम सभा मिल्कीपुर चट्टी में पूर्व प्रधानाचार्य रमाशंकर पटेल जी एवं सेवानिवृत्त सैनिक राजकुमार मौर्य जी से संपर्क किया गया।

इसी क्रम में ग्राम सभा जखिनी में सेवानिवृत्त पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जगदीश सिंह जी, ग्राम सभा पनियरा में समृद्ध किसान कृपा शंकर पांडेय जी तथा ग्राम सभा तीनखेड़वा में शिक्षक कैलाश विश्वकर्मा जी से मुलाकात कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों और विकास योजनाओं पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में राजातालाब मंडल अध्यक्ष सुजीत कुमार पाल, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री प्रेम शंकर पाठक, वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन दुबे, किसान मोर्चा के जिला मंत्री पंकज सिंह पटेल, जिला कार्यसमिति सदस्य शिव शंकर सिंह पटेल, मंडल मंत्री प्रभु राजभर, मंडल उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय, शक्ति केंद्र संयोजक चुन्नीलाल राजभर, राजदेव मौर्य, राजेश वर्मा, युवा नेता राहुल पटेल, अमरनाथ पटेल, दिलीप पटेल सहित अन्य सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.