Monday, June 8, 2026
spot_img

Latest Posts

अमेरिका के एक फेस्टिवल में चलीं अंधाधुंध गोलियां, बड़ी संख्या में लोग घायल, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

फेस्टिवल में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। चारों तरफ लोग भागते हुए नजर आए। अभी ये पहचान नहीं हो पाई है कि आखिर किन लोगों ने अंधाधुंध गोलियां चलाई हैं।
अमेरिका के टोलेडो में गोलीबारी की घटना सामने आई है। टोलेडो के एक फेस्टिवल के पास कई लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं गईं। इसमें बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। पुलिस की टीम संदिग्धों की तलाश कर रही है। आसपास के सीटीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल’ का था आयोजन
मामले की अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि शनिवार दोपहर ओहायो के टोलेडो में एक कम्युनिटी स्ट्रीट फेस्टिवल के पास कई लोगों को गोली मार दी गई। पुलिस अधिकारियों को शाम करीब 5:30 बजे ‘ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल’ के पास किसी व्यक्ति को गोली मारे जाने की सूचना मिली।

घायलों को ले जाया गया अस्पताल
पुलिस विभाग ने एक बयान में कहा कि मौके पर पहुंचने पर उन्हें गोली लगने से कई लोग घायल मिले। कई घायलों को पास के अस्पतालों में ले जाया गया है। पुलिस ने घायलों की स्थिति और गोली लगने वाले लोगों की संख्या के बारे में और जानकारी नहीं दी है। पुलिस संदिग्धों की सक्रिय रूप से तलाश कर रही है। गोलीबारी की परिस्थितियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

फेस्टिवल में लाइव म्यूजिक और खाने-पीने के स्टॉल
बता दें कि ‘ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल’ टोलेडो के ऐतिहासिक इलाके में दो दिन तक चलने वाला एक उत्सव है, जिसमें लाइव म्यूजिक, खाने-पीने के स्टॉल, घरों का टूर और शॉपिंग शामिल होती है।

आखिर कोन थे ये हमलावर?
फेस्टिवल में किन लोगों ने हमला किया है। ये अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस की टीम हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। मौके से खोखे बरामद किए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज और हमलवारों के रूट का पता लगाया जा रहा है।

अमेरिका में गोलीबारी को लेकर फिर खड़े हो रहे सवाल
अमेरिका में हुई इस गोलीबारी के बाद से एक बार फिर आम से लेकर खास लोगों की सुरक्षा के लिए सवाल खड़े हो गए। अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं काफी आम हो चली हैं। इस घटना में कई लोगों की जान जा चुकी है। हाल के दिनों में अमेरिकी राष्ट्रपति के एक कार्यक्रम में भी गोलीबारी की घटना सामने आई थी।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.