Monday, June 15, 2026
spot_img

Latest Posts

युद्धविराम की बात, अमेरिका ने ईरान के दो ड्रोन मार गिराए, अब आगे क्या होगा?

अमेरिका ने ईरान पर हमले बंद करने का ऐलान किया है, लेकिन अमेरिकी सेना ने ईरान के दो ड्रोन भी मार गिराए हैं। युद्ध के बीच अमेरिका और ईरान के बीच क्या हालात बन रहे हैं? जानें लेटेस्ट अपडेट्स…
एक तरफ तो डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध रोकने का ऐलान कर दिया है तो दूसरी तरफ अमेरिकी सेना ने ईरान के दो ड्रोन मार गिराए हैं। अमेरिका के एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी सेना ने गुरुवार की देर रात होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे ईरान के दो ड्रोन मार गिराए हैं। अधिकारी ने NBC न्यूज़ को बताया, “ऐसा लगता है कि ईरान ने आज रात होर्मुज जलडमरूमध्य से गुज़र रहे कमर्शियल जहाजों पर हमला करने की कोशिश की। अमेरिकी सेना ने ईरान के दो ‘वन-वे अटैक ड्रोन’ मार गिराए। जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही जारी है।”
खामेनेई इसे मंज़ूरी देने के लिए तैयार हैं-बोले ट्रंप
ट्रंप ने कहा, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोतबा खामेनेई इसे मंज़ूरी देने के लिए तैयार हैं। ख़बरों के मुताबिक, खामेनेई युद्ध के पहले दिन घायल हो गए थे और तब से वे सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए हैं।हालांकि, मामले की जानकारी रखने वाले दो सूत्रों ने Axios को बताया कि गुरुवार शाम तक ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों से समझौते को मंज़ूरी मिल गई थी, लेकिन शायद खामेनेई ने अभी तक इस पर हस्ताक्षर नहीं किए थे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.