Saturday, June 13, 2026
spot_img

Latest Posts

कांग्रेस संगठन में जल्द हो सकता है बड़ा बदलाव, दिल्ली-राजस्थान-पंजाब समेत कई प्रदेशों के बदले जाएंगे प्रदेश अध्यक्ष

नई दिल्लीः कांग्रेस संगठन में जल्द बड़े फेरबदल हो सकते हैं। दिल्ली समेत कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले जा सकते हैं तो कुछ राज्यों में जल्द ही नए प्रभारी की नियुक्ति की जा सकती है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में मौजूद अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा होने वाला है। दिल्ली में कांग्रेस जल्द ही नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति हो सकती है। पार्टी के सीनियर नेता अभिषेक दत्त अगले प्रदेश अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे हैं।
कई राज्यों के बदले जाएंगे प्रदेश अध्यक्ष

वहीं, राजस्थान के अध्यक्ष का भी कार्यकाल पूरा हो गया है। यहां पर भी कांग्रेस को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकते हैं। कांग्रेस के सीनियर नेता सचिन पायलट अगले प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे है। इसके अलावा, फेरबदल छत्तीसगढ़, केरल, तमिलनाडु और पंजाब में भी सकता है। यहां पर भी नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति होगी। केरल में भी अध्यक्ष जल्द बदला जाएगा।

कई राज्यों के प्रदेश प्रभारी भी बदले जाएंगे

जानकारी के अनुसार, हरियाणा, असम, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के नए प्रभारी जल्द बनाए जाएंगे। यह पद विभिन्न कारणों से खाली हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी इन राज्यों में अपनी संगठनात्मक ज़रूरतों की समीक्षा कर रही है और राजनीतिक गतिविधियों को बढ़ाने और ज़मीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ अपना जुड़ाव बेहतर बनाने के लिए नई लीडरशिप का विकल्प चुन सकती है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.