Saturday, July 4, 2026
spot_img

Latest Posts

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में राउंड-16 के लिए 13 टीमें हुईं पक्की, अब तीन स्थान के लिए रेस में छह टीम

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में राउंड-16 के लिए अब तक 13 टीमें तय हो चुकी हैं, जिसमें अब सिर्फ तीन स्थान के लिए छह टीमें रेस में हैं और उसमें एक नाम अर्जेंटीना का भी शामिल है।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब फैंस के बीच में जमकर देखने को मिल रहा है, जिसमें राउंड ऑफ 32 के मुकाबले खेले जा रहे हैं। तीन जुलाई तक राउंड 16 के लिए 13 टीमें पक्की हो चुकी हैं। अब तीनों टीमों का फैसला भी जल्द हो जाएगा, जिसमें अर्जेंटीना का भी नाम शामिल है। राउंड 32 के तीन जुलाई को खेले गए मुकाबलों में स्पेन और पुर्तगाल ने जहां अगले दौर का टिकट हासिल कर लिया तो वहीं स्विट्जरलैंड ने भी अल्जीरिया के खिलाफ मैच में 2-0 से जीत हासिल करने के साथ अगले दौर के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया, जहां उनका मुकाबला किस टीम से होगा उसका फैसला कोलंबिया और घाना के बीच होने वाले मुकाबले के परिणाम से तय होगा।
राउंड 16 में अब तक यह 13 टीमें हुईं तय
राउंड-32 में जीत हासिल कर जो 13 टीमें राउंड 16 के लिए अपनी जगह को पक्का कर चुकी हैं उसमें कनाडा, मोरक्को, पराग्वे, फ्रांस, यूएसए, बेल्जियम, पुर्तगाल, स्पेन, ब्राजील, नॉर्वे, मेक्सिको, इंग्लैंड और स्विट्जरलैंड की टीमें तय हो चुकी हैं। इसमें राउंड ऑफ 16 में कनाडा की टीम का सामना मोरक्को से होगा, फ्रांस अपना मुकाबला पराग्वे के खिलाफ खेलेगी। इसके अलावा मेजबान यूएसए की टीम बेल्जियम के खिलाफ राउंड ऑफ 16 का मैच खेलने मैदान पर उतरेगी। पुर्तगाल की टीम का सामना साल 2010 की वर्ल्ड कप विजेता टीम स्पेन से होगा जिसको लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। वहीं मेक्सिको की टीम का सामना इंग्लैंड से होगा, जबकि स्विट्जरलैंड की टीम राउंड 16 में किस टीम का सामना करेगी इसको लेकर अभी फैसला होना बाकी है।

अर्जेंटीना सहित ऑस्ट्रेलिया पर अब अभी की नजरें
वर्ल्ड कप में राउंड-16 के लिए अभी तीन टीमें तय होना बाकी है, जिसमें तीन जुलाई की देर रात भारतीय समयानुसार 11:30 पर ऑस्ट्रेलिया और इजिप्ट के बीच में मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद चार जुलाई सुबह 3:30 पर अर्जेंटीना और काबो वर्दे के बीच में मैच होगा। इन दोनों ही मुकाबलों की विजेता टीम का सामना राउंड 16 में होगा। वहीं चार जुलाई की सुबह भारतीय समयानुसार 7 बजे राउंड 32 का आखिरी मैच कोलंबिया और घाना की टीम के बीच में खेला जाएगा, जिसमें इस मुकाबले की विजेता टीम का सामना राउंड 16 में स्विट्जरलैंड की टीम से होगा।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.