Saturday, August 29, 2026
spot_img

Latest Posts

इंटरनेशनल क्रिकेट में टूटा 94 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, यह खिलाड़ी बनी 5 विकेट हॉल लेने वाली सबसे उम्रदराज प्लेयर

इंटरनेशनल क्रिकेट में 47 साल की उम्र में डेब्यू करने वाली आइल ऑफ मैन की महिला क्रिकेटर जोआन हिक्स ने अब 51 साल की उम्र में 5 विकेट हॉल लेकर 94 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।
इंटरनेशनल क्रिकेट में एक तरफ जहां कई युवा खिलाड़ी वर्ल्ड रिकॉर्ड को लगातार चकनाचूर करते हुए नजर आ रहे हैं, तो वहीं एक लाख से कम आबादी वाले देश आइल ऑफ मैन की महिला क्रिकेट खिलाड़ी जोआन हिक्स ने 51 साल उम्र में एक ऐसा कारनामा किया है, जिसके दम पर वह 94 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब हो गई। जोआन हिक्स अब इंटरनेशनल क्रिकेट में महिला और पुरुष दोनों में किसी मुकाबले में 5 विकेट हॉल लेने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गई हैं। जोआन हिक्स ने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के बर्ट आयरनमोंगर जिनके नाम पहले यह रिकॉर्ड था उसको तोड़ने में कामयाब हो गई हैं।
47 की उम्र में किया डेब्यू अब 51 साल की उम्र में रचा इतिहास
आइल ऑफ मैन की महिला खिलाड़ी जोआन हिक्स को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 47 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था, जिसके बाद अब 51 साल 173 दिन की उम्र में वह इतिहास रचने में कामयाब रही हैं। जोआन हिक्स ने ग्रीस विमेन के खिलाफ मुकाबले में खेलते हुए दाएं हाथ की इस ऑफ स्पिन गेंदबाज ने अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में जैसे तीसरी बार 5 विकेट हॉल पूरा किया उसी के साथ वह रिकॉर्ड बुक को बदलने में कामयाब हो गई। ग्रीस विमेन के खिलाफ मैच में जोआन हिक्स ने सिर्फ 10 रन देने के साथ 5 विकेट हासिल किए जो उनके करियर का अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 विकेट हॉल लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
जोआन हिक्स (आइल ऑफ मैन) – 51 साल 173 दिन उम्र (बनाम ग्रीस, महिला टी20, साल 2026)
बर्ट आयरनमोंगर (ऑस्ट्रेलिया) – 49 साल 314 दिन उम्र (बनाम साउथ अफ्रीका, पुरुष टेस्ट, साल 1932)
बर्ट आयरनमोंगर (ऑस्ट्रेलिया) – 49 साल 234 दिन उम्र (बनाम साउथ अफ्रीका, पुरुष टेस्ट, साल 1931)
जोआन हिक्स (आइल ऑफ मैन) – 49 साल 168 दिन उम्र (बनाम ग्रीस, महिला टी20, साल 2024)
जोआन हिक्स (आइल ऑफ मैन) – 49 साल 162 दिन उम्र (बनाम माल्टा, महिला टी20, 2026)
आइल ऑफ मैन महिला टीम ने पावरप्ले में ही खत्म किया मुकाबला
जोआन हिक्स की शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के दम पर आइल ऑफ मैन की महिला टीम ने इस मुकाबले में ग्रीस विमेन टीम को 15 ओवर्स में सिर्फ 52 रनों के स्कोर पर समेट दिया। इसके बाद वह इस टारगेट को पावरप्ले में ही हासिल करने में कामयाब रहीं जिसमें उन्होंने मुकाबले को एकतरफा 9 विकेट से अपने नाम किया। बता दें कि हिक्स महिला और पुरुष दोनों ही फॉर्मेट में 50 या उससे अधिक उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 विकेट हॉल लेने वाली पहली खिलाड़ी भी बन गई हैं।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.