Friday, July 31, 2026
spot_img

Latest Posts

इंडिया और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, एशियन लीजेंड्स लीग में संडे को होगा आमना- सामना

भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी फिर से आमने सामने होने वाले हैं। इस बार एशियन लीजेंड्स लीग में इंडिया रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स के बीच मैच होगा।
भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी जब भी आमने सामने होते हैं तो रोमांच अपने चरम पर होता है। मुकाबला अगर क्रिकेट के मैदान पर हो तो फिर कहना ही क्या। एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच मैच होने वाला है। हालांकि ये कोई इंटरनेशनल मैच नहीं है। ये मुकाबला एशियन लीजेंड्स लीग 2026 में होगा, जिसका आगाज हो चुका है। इस बार टूर्नामेंट में ​कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स के बीच दो अगस्त यानी संडे को मैच खेला जाएगा। हालांकि इंतजार इस बात का भी है, जब अगले साल भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे विश्व कप 2027 में इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा।
एशियन लीजेंड्स लीग में आज शाम को खेला जाएगा एशियन स्टार्स और पाकिस्तान पैंथर्स के बीच मैच
एशियन लीजेंड्स लीग के सीजन का आगाज हो चुका है। पहला मैच 30 जुलाई यानी गुरुवार को खेला गया। इसमें श्रीलंका लॉयन्स और अफगानिस्तान पठान्स की टीम आपस में भिड़ी थीं। इसमें श्रीलंका लॉयन्स ने इस मैच को 15 रन से जीत लिया। आज यानी शुक्रवार को पाकिस्तान पैंथर्स और एशियन स्टार्स के बीच मैच होगा। मजे की बात ये है कि एशियन स्टार्स की टीम में भी भारत के कई खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे।

पाकिस्तान पैंथर्स की टीम की कप्तानी कर रहे हैं मोहम्मद ​हफीज
पाकिस्तान पैंथर्स की कप्तानी मोहम्मद हफीज कर रहे हैं। इस टीम में शारजील खान, उमर अकमल, शोएब मलिक, कामरान अकमल, सोहेल तनवीर, वहाब रियाज, सईद अजमल और नावेद उल हक राणा जैसे खिलाड़ी खेल रहे हैं। जो भारत के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट भी खेल चुके हैं। बात अगर एशियन स्टार्स की करें तो इसकी कप्तानी तिलकरत्ने दिलशान कर रहे हैं। इस टीमें भारत के सौरभ तिवारी, अंकित राजपूत और रॉबिन उथप्पा जैस खिलाड़ी नजर आने वाले हैं।

इंडियन रॉयल्स​ का पहला मैच आज बांग्लादेश टाइगर्स के साथ खेला जाएगा
टूर्नामेंट के दौरान इंडियन रॉयल्स का पहला मैच बांग्लादेश टाइगर्स से 31 जुलाई यानी आज ही शाम को पांच बजे से खेला जाएगा। इस टीम की कप्तानी शिखर धवन कर रहे हैं, जबकि टीम में नमन ओझा, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, यूसुफ पठान, दिनेश कार्तिक, हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ी नजर आने वाले हैं।

इंडियन रॉयल्स की टीम: शिखर धवन (कप्तान), नमन ओझा (विकेट कीपर), अंबाती रायडू, सुरेश रैना, यूसुफ पठान, दिनेश कार्तिक, स्टुअर्ट बिन्नी, शाहबाज नदीम, हरभजन सिंह, पवन नेगी, मनप्रीत गोनी, ऋषि धवन, सुदीप त्यागी, फैज फजल, शादाब जकाती, अनुरीत सिंह, असद पठान, सरुल कंवर, ईश्वर पांडे, राघव धवन, सुबोथ भाटी।

पाकिस्तान पैंथर्स स्क्वॉड: शरजील खान, उमर अकमल, मोहम्मद हफीज (कप्तान), शोएब मलिक, कामरान अकमल (विकेट कीपर), इमरान नजीर, समी असलम, अब्दुर रहमान, सोहेल तनवीर, वहाब रियाज, सईद अजमल, नावेद-उल-हसन, मोहम्मद इरफान, यासिर शाह, राहत अली, राणा नईम अनवर।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.